{"_id":"69b457d4c1ecbf0696099c89","slug":"lpg-cylinder-gas-vehicle-heading-for-the-village-was-surrounded-in-the-city-many-returned-empty-handed-mandi-news-c-90-1-ssml1045-189075-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: गांव के लिए जा रही एलपीजी सिलिंडर गैस की गाड़ी शहर में घेरी, कई बैरंग लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: गांव के लिए जा रही एलपीजी सिलिंडर गैस की गाड़ी शहर में घेरी, कई बैरंग लौटे
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर शहरी क्षेत्र में गैस सिलिंडर लेने के लिए उमड़ी उपभोक्ताओं की भीड़। संवाद
जोगिंद्रनगर में एलपीजी गैस के पर्याप्त भंडारण के बावजूद अतिरिक्त भंडारण के लिए मची होड़
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर में एलपीजी सिलिंडर, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त भंडारण होने और आपूर्ति सामान्य रहने के बावजूद उपभोक्ताओं में अतिरिक्त भंडारण की होड़ मच गई है। शुक्रवार को 10 बजे खुद्दर गोदाम से डोहग और बजौरा गांव के लिए निकली सिलिंडरों से भरी गाड़ी को 11 बजे केंद्रीय अनाज भंडारण के पास स्थित इंडेन गैस एजेंसी कार्यालय में जुटे लोगों ने घेर लिया और सिलिंडर देने की मांग करने लगे। यहां एक बजे तक गाड़ी खाली हो गई और कई लोगों को सिलिंडर नहीं मिल पाया। इसके बाद गाड़ी गांव तक नहीं पहुंच सकी।
एजेंसी में गैस सिलिंडर भरवाने के लिए उपभोक्ताओं की भीड़ बेकाबू होती जा रही है। स्थिति को नियंत्रित करना गैस एजेंसी संचालकों के लिए भी चुनौती बन गया है। मासिक निर्धारित ग्रामीण रूट पर भेजी जाने वाली गैस गाड़ियों को भी उपभोक्ता शहर के बीच सड़क पर रोक रहे हैं। इससे पूरे उपमंडल में अव्यवस्था की स्थिति पैदा हो गई है।
प्रशासन का कहना है कि पर्याप्त भंडारण उपलब्ध है और लोगों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। इसके बावजूद जमीनी स्तर पर लोग आशंकाओं के चलते अतिरिक्त भंडारण करने में जुटे हैं। उपमंडल जोगिंद्रनगर के लगभग 45 हजार से अधिक घरेलू उपभोक्ताओं के लिए आरक्षित तीन गैस एजेंसियों के माध्यम से गैस सिलिंडरों की आपूर्ति वर्तमान में नियमित रूप से की जा रही है। लेकिन, अतिरिक्त सिलिंडर भरवाने की होड़ के कारण गैस एजेंसियों की व्यवस्था भी प्रभावित होने लगी है।
विज्ञापन
इस संबंध में जोगिंद्रनगर इंडेन गैस एजेंसी के प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडरों की आपूर्ति नियमित रूप से की जा रही है। इसके बावजूद कुछ उपभोक्ता निर्धारित रूट पर भेजी जा रही गाड़ियों से अतिरिक्त गैस सिलिंडर लेने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो रही है।