{"_id":"62a2325e433ab86f6b6cbb76","slug":"locked-on-alternate-path-of-diet-mandi-news-sml4116271151","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाइट के वैकल्पिक रास्ते पर जड़ा ताला, प्रशिक्षु हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाइट के वैकल्पिक रास्ते पर जड़ा ताला, प्रशिक्षु हुए परेशान
विज्ञापन
मंडी डाइट में रास्ता बंद होने से बाहर बैठे महिला कर्मचारी।
- फोटो : Mandi
मंडी। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) के लिए जाने वाले वैकल्पिक रास्ते पर मकान मालिक ने ताला जड़ दिया। इससे प्रशिक्षुओं और स्टाफ को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। डाइट जाने वाले रास्ते का निर्माण किया जा रहा है।
इसके चलते वैकल्पिक रास्ता एक मकान के परिसर से होकर जाता है। वीरवार सुबह 10:00 बजे मकान मालिक ने गेट पर ताला जड़ दिया। इससे प्रशिक्षु और स्टाफ डाइट नहीं जा पाए। उन्हें डाइट कैंपस से बाहर ही रहना पड़ा। इस बीच प्रथम साल के विद्यार्थियों की तीन कक्षाएं मैथ, एजुकेशन टेक्नोलॉजी और हिंदी की कक्षाएं प्रभावित हुईं। ये कक्षाएं 10:00 से 12:00 बजे के बीच होती हैं। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बातचीत के बाद रास्ता खुलवाया।
वीरवार सुबह जब डीएलएड के प्रशिक्षु और शिक्षक डाइट जाने लगे तो गेट पर लगे नोटिस को पढ़ने के बाद सन्न रह गए। गेट पर ताला लगा था और किसी को भी जाने नहीं दिया जा रहा था। इस पर प्रशिक्षु और स्टाफ गेट पर ही बैठ गए। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मकान मालिक के साथ संस्थान के प्रबंधकों की बातचीत के बाद दोपहर 12:00 बजे गेट खोला गया। डाइट की सह कार्यकारी प्राचार्य सरिता ने बताया कि रास्ता खुलवा दिया है।
विज्ञापन
यह है मामला
डाइट के पास बहुमंजिला शॉपिंग कांप्लेक्स का निर्माण चल रहा है। पहले चरण में भूमिगत पार्किंग बन रही है। निर्माण कार्य के चलते डाइट जाने वाला रास्ता ढह गया है। इससे प्रशिक्षु और स्टाफ वैकल्पिक रास्ते से संस्थान जाते हैं। यह निजी मकान से होकर जाता है। मकान मालिक का कहना है कि कुछ समय के लिए रास्ता दिया था। अब इसे बंद कर दिया है। पुलिस और संस्थान के अधिकारियों से बातचीत के बाद फिर से रास्ता खोला है।
...
धूप में करना पड़ा इंतजार
डीएलएड की प्रशिक्षु रजनी, शिल्पा, प्रवीण, शब्बीर आदि ने कहा कि रास्ता बंद होने से उन्हें दिक्कतें उठानी पड़ी। धूप में ही रास्ता खुलने का इंतजार किया। करीब 12:00 बजे वे डाइट जा पाए।