फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Life could not return to normal in Saraj

Mandi News: सराज में पटरी पर नहीं लौट पाया जनजीवन

Fri, 30 Jan 2026 11:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Life could not return to normal in Saraj
बर्फबारी के बाद देव लक्ष्मी नारायण मंदिर खबलाश के प्रांगण से मनमोहक नजारा। स्त्रोत जागरूक पाठक
मंडी। जिले के ऊपरी इलाकों में भारी बर्फबारी के बाद जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। अब तक कई इलाकों में जनजीवन पटरी पर नहीं लौट पाया है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मंडी की ओर से शुक्रवार शाम 5 बजे जारी स्थिति रिपोर्ट के अनुसार जिले में अब भी 68 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। 57 ट्रांसफार्मर बंद चल रहे हैं। जलापूर्ति व्यवस्था सामान्य हो चुकी है और किसी भी योजना में अब बाधा नहीं है।
विज्ञापन

रिपोर्ट के मुताबिक सबसे अधिक असर सराज मंडल में देखने को मिला है, जहां 52 सड़कें बंद हैं। इसके अलावा गोहर मंडल में 2, थलौट मंडल में 12 और पधर मंडल में 2 सड़कें अवरुद्ध हैं। बंद सड़कों में 4 एमडीआर और 64 ग्रामीण सड़कें शामिल हैं। राष्ट्रीय और राज्य राजमार्ग पूरी तरह खुले हुए हैं।
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति की बात करें तो सुबह 10 बजे तक 74 ट्रांसफार्मर बाधित थे, जिनमें से सुधार कार्य के बाद शाम 5 बजे तक 17 ट्रांसफार्मर बहाल कर दिए गए हैं। फिलहाल थलौट में 28, सुंदरनगर में 18, करसोग में 5, मंडी में 3, जोगिंद्रनगर में 1 और गोहर में 2 ट्रांसफार्मर प्रभावित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलापूर्ति व्यवस्था में भी सुबह 10 बजे तक सुंदरनगर और बग्गी क्षेत्र की दो योजनाएं बाधित थीं, लेकिन शाम तक दोनों योजनाएं बहाल कर दी गईं और वर्तमान में जिले में जल आपूर्ति पूरी तरह सामान्य बताई गई है।

उधर, उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने लोगों से अपील की है कि वे मौसम को देखते हुए अनावश्यक यात्रा से बचें। विशेषकर ग्रामीण और पहाड़ी क्षेत्रों में सावधानी बरतें। संबंधित विभागों को सड़कों की बहाली और बिजली आपूर्ति सुचारु करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि हालात जल्द सामान्य हो सकें।
0000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed