फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   leopard attack ongoing bike

अल सुबह चलती बाइक पर तेेंदुए का हमला, दो युवक घायल

Wed, 13 Apr 2016 10:37 PM IST
मंडी।
मंडी। Updated Wed, 13 Apr 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
leopard attack ongoing  bike
प्रीतम सिंह जठानी गांव के जंगलों में गुच्छी ढूंढने गया था कि तेंदुए ने हमला बोल दिया।

सरकाघाट (मंडी)। धर्मपुर उपमंडल में बुधवार को क्षेत्र के भड्डू स्कूल के समीप तेंदुए ने चलती बाइक पर हमला कर दो युवकों को घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह क्षेत्र के कौहण गांव का युवक अजय कुमार और आशु बाइक पर किसी काम से बाहर जा रहे थे।

विज्ञापन


दोनों जब भडड़ू माध्यमिक पाठशाला के समीप पहुंचे तो तेेंदुए ने अचानक चलती बाइक पर ही युवकों पर हमला कर दिया। युवकों के शोर मचाने पर लोग लाठियां लेकर मौके पर एकत्रित हुए और तेंदुए को भगाया। इसके बाद लोग घायल युवकों को नागरिक अस्पताल सरकाघाट ले गए। जहां पर दोनों का इलाज चल रहा है। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डा. पीएल वर्मा ने कहा कि दोनों घायल युवक खतरे से बाहर हैं। पंचायत प्रधान कमलेश कुमार ने कहा कि वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने और घायल युवकों को मुआवजा देने की मांग की है। उधर, क्षेत्र में तेंदुए के आतंक से लोग खौफजदा हैं। उन्होंने वन विभाग से खूंखार तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन


वन अरण्यपाल उपासना पटियाल ने कहा कि जिन क्षेत्रों में तेंदुए के हमले की शिकायत आ रही है। विभाग की ओर से वहां पिंजरे लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जंगली जानवरों के हमले में घायलों को विभाग नियमों के मुताबिक मुआवजा देगा। उन्होंने कहा कि विभाग के अधिकारियों को क्षेत्र में शीघ्र पिंजरा लगाने के निर्देश दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed