फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Lecture on the contribution of Hindi in nation building at SPU

Mandi News: एसपीयू में राष्ट्र निर्माण में हिंदी के योगदान पर व्याख्यान

Mon, 15 Sep 2025 12:08 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Lecture on the contribution of Hindi in nation building at SPU
मंडी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी के इतिहास विभाग ने रविवार को हिंदी दिवस के अवसर पर राष्ट्र निर्माण में हिंदी का योगदान विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया।
विज्ञापन

कुलपति आचार्य ललित कुमार अवस्थी ने कहा कि हिंदी केवल भाषा नहीं है बल्कि भारतीय संस्कृति और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। उन्होंने आह्वान किया कि हिंदी दिवस का सच्चा अर्थ यही है कि हम हिंदी के माध्यम से अपनी जड़ों से जुड़े रहें और साथ ही इसे आधुनिक ज्ञान-विज्ञान के साथ आगे बढ़ाएं। विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे हिंदी को अपने दैनिक जीवन और शैक्षिक लेखन में और अधिक प्रयोग में लाएं।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता डॉ. गंगाराम राजी ने राष्ट्र निर्माण में हिंदी का योगदान विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि हिंदी ने समाज को जोड़ने, जनजागरण करने और राष्ट्रीय चेतना जागृत करने का कार्य किया है। डिजिटल युग में हिंदी विश्व की उन प्रमुख भाषाओं में शामिल है, जिसकी पहुंच करोड़ों लोगों तक है। संयोजक डॉ. राकेश कुमार शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में हिंदी के प्रति आत्मीयता और गर्व की भावना को प्रोत्साहित करते हैं। हिंदी दिवस हमें अपनी मातृभाषा के महत्व और उत्तरदायित्व को पुनः स्मरण करने का अवसर प्रदान करता है। इस अवसर पर कृष्ण महादेविया, युवराज, एकता, रीना, सुहानी ने भी चर्चा में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed