फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Lalit Kumar, retired from Navy, becomes research officer

Mandi News: नौसेना से सेवानिवृत्त ललित कुमार बने रिसर्च ऑफिसर

Thu, 28 Nov 2024 04:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 28 Nov 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
Lalit Kumar, retired from Navy, becomes research officer
धर्मपुर (मंडी)। झंडूता के कुठेरा गांव के ललित कुमार ने आर्थिक और सांख्यिकी विभाग में रिसर्च ऑफिसर पद पर चयनित होकर सफलता की नई मिसाल पेश की है। भारतीय नौसेना से सेवानिवृत्त हुए ललित वर्तमान में जल शक्ति विभाग धर्मपुर में सहायक रसायनज्ञ हैं।
विज्ञापन

ब्रह्मा नंद शर्मा और पुष्पा कुमारी के पुत्र ललित कुमार ने स्नातक के बाद भारतीय नौसेना में शामिल होकर राष्ट्र की सेवा में अपना जीवन समर्पित किया। अपनी सेवा के दौरान भी उन्होंने अपनी शिक्षा को प्राथमिकता दी। इग्नू से तीन परास्नातक डिग्रियां हासिल की। जुलाई 2021 में सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने बीएड की पढ़ाई पूरी की। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी जारी रखी। कड़ी मेहनत के बल पर उन्होंने रिसर्च ऑफिसर की परीक्षा पास की।
विज्ञापन

ललित कुमार ने अपनी सफलता पर कहा कि ह उपलब्धि मेरे परिवार, दोस्तों और शुभचिंतकों के समर्थन के बिना संभव नहीं थी। यह वर्षों की मेहनत का नतीजा है। ललित ने अपने परिवार अपनी पत्नी अनीता शर्मा, सात वर्षीय पुत्र शौर्य शर्मा और बहन ममता शर्मा को अपनी सफलता का मुख्य आधार बताया। अपने नए पद पर ललित कुमार का लक्ष्य हिमाचल प्रदेश के विकास में सार्थक योगदान देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed