फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Laghu Jaleb taken out with band, DC gave Nyundra to Baba Bhootnath

Mandi News: बैंड बाजे के साथ निकाली लघु जलेब, बाबा भूतनाथ को डीसी ने दिया न्यूंद्रा

Wed, 26 Feb 2025 06:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Wed, 26 Feb 2025 06:06 PM IST
विज्ञापन
Laghu Jaleb taken out with band, DC gave Nyundra to Baba Bhootnath
अंतरराष्ट्रीय महा​शिवरात्रि महोत्सव का निमंत्रण देने से पहले बाबा भूतनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना
मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव-2025 की तैयारियां जोरों पर हैं। वीरवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू आधिकारिक तौर पर महोत्सव का आगाज करेंगे। इससे पहले महाशिवरात्रि पर बुधवार को उपायुक्त एवं महाशिवरात्रि महोत्सव समिति के अध्यक्ष अपूर्व देवगन की अगुवाई में राज माधव राय (माधोराय) मंदिर से बाबा भूतनाथ मंदिर तक पारंपरिक लघु जलेब निकाली गई।
विज्ञापन

पुलिस टुकड़ी, होमगार्ड बैंड और मंडी जनपद के राज देवता भी जलेब में शामिल हुए। उपायुक्त ने सपरिवार बाबा भूतनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर महोत्सव का न्योता (न्यूंद्रा) दिया। इससे पहले उपायुक्त ने राज देवता माधव राय के प्रांगण में आयोजित पारंपरिक शिवरात्रि महायज्ञ में भाग लिया और टारना स्थित मां श्यामा काली मंदिर में शीश नवाया। उन्होंने बड़ा देव कमरूनाग की पूजा-अर्चना कर जिलावासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

राज माधव राय मंदिर से भूतनाथ मंदिर तक निकली इस लघु जलेब में देव शुकदेव ऋषि, देव डघांडू और देव झाथीवीर समेत अन्य देवताओं ने भाग लिया। इस शोभायात्रा के माध्यम से बावा भूतनाथ को महोत्सव में शामिल होने का निमंत्रण दिया। इससे महाशिवरात्रि महोत्सव की पारंपरिक शुरुआत हो गई। हालांकि, विधिवत रूप से महोत्सव का शुभारंभ वीरवार को पड्डल मैदान में प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू करेंगे। इस मौके पर नगर निगम महापौर विरेंद्र भट्ट, सर्व देवता समाज समिति के प्रधान शिव पाल शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त रोहित राठौर, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डॉ. मदन कुमार, एसडीएम ओम कांत ठाकुर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed