फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   labour hang a tree in jogindernagar mandi

यूपी के मजदूर का पेड़ से लटका मिला शव

Thu, 23 Jun 2022 10:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
labour hang a tree in jogindernagar mandi
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उत्तर प्रदेश से हिमाचल में आजीविका के लिए पहुंचे एक मजदूर का शव जोगिंद्रनगर शहर से डेढ़ किलोमीटर दूर अरठीं गांव में पेड़ से लटका मिला है।
विज्ञापन

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया है। मृतक की पहचान जयकाल (26) पुत्र गुलाब निवासी चिलमापुर डाकघर तहसील सदर गोरखपुर, जिला गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। मामला आत्महत्या का है या हत्या का, पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार जयकाल गरोड़ू में किराये के कमरे में साथियों के साथ रह रहा था। बुधवार देर रात करीब 11 बजे वह अचानक गायब हो गया। उसके साथी गिरिधारी और कन्हैया लाल ने रात एक बजे तक जयकाल को तलाश किया लेकिन कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह जयकाल का शव पुलिस ने अरठीं गांव से बरामद किया। पुलिस ने उसके साथियों को थाना तलब कर पूछताछ की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed