फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Kusum of Harabagh School tops the speech competition

Mandi News: भाषण प्रतियोगिता में हराबाग स्कूल की कुसुम अव्वल

Sun, 25 May 2025 12:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sun, 25 May 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Kusum of Harabagh School tops the speech competition
जोगिंद्रनगर (मंडी)। पीएमश्री राजकीय आदर्श कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जोगिंद्रनगर में शुक्रवार को नशा, कारण और निवारण विषय पर भाषण, कविता और पेंटिंग प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें स्थानीय 12 स्कूलों के 36 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। एएसआई विवेक राणा अपनी टीम के साथ इस कार्यक्रम शामिल हुए।
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हराबाग की कुसुम प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गलू की प्रतिज्ञा ठाकुर और मटरू के राहुल दूसरे स्थान पर रहे। भारतीय पब्लिक स्कूल जोगिंद्रनगर की छात्रा रितिका तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

इसी तरह कविता पाठ में पीएमश्री राजकीय आदर्श कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जोगिंद्रनगर की छात्रा ऋषिका प्रथम, गलू की वंशिका दूसरे और चौतड़ा की रितिका तीसरे स्थान पर रही। पेंटिंग में सैंथल की मनीषा प्रथम, चौतड़ा के अर्पित कुमार दूसरे और डीएवी हाई स्कूल जोगिंद्रनगर की कृतिका तीसरे स्थान पर रही। इस अवसर पर स्थानीय पाठशाला के प्रधानाचार्य मनोज चौहान ने कहा कि नशा नहीं, नई राह चुनो। प्रतियोगी विद्यार्थियों को स्थानीय पुलिस ने फल और जूस वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed