फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Kshatriya XI won the match thanks to Ganga's half-century.

Mandi News: गंगा के अर्धशतक की बदौलत क्षत्रिय एकादश ने जीता मैच

Tue, 04 Feb 2025 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Kshatriya XI won the match thanks to Ganga's half-century.
मंडी के पड्डल मैदान में खेली जा रही ​शिवरात्रि क्रिकेट लीग प्रतियोगिता में बल्लेबाज द्वारा शॉट
मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर पड्डल मैदान में खेली जा रही क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को पहला मैच घट्टा और सरकाघाट फ्रेंड्स एकादश के बीच खेला गया। घट्टा एकादश की टीम ने पहले खेलते हुए 92 रन बनाए।
विज्ञापन

तुषार ने सबसे अधिक 34 रन बनाए। सरकाघाट फ्रेंड्स एकादश की ओर से गेंदबाजी करते हुए जगदीश ने चार विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी सरकाघाट फ्रेंड्स की टीम 74 रन ही बना पाई। घट्टा एकादश की टीम ने 18 रनों के अंतर से जीत हासिल की। दूसरा मैच स्टेट एक्साइज और क्षत्रिय एकादश के बीच खेला गया। क्षत्रिय एकादश ने 130 रनों का सम्मानजनक स्कोर बनाया। इसमें गंगा सिंह ने धुआंधार अर्धशतक (50 रन) जमाया। एक्साइज की टीम 63 रन ही बना पाई।
विज्ञापन

तीसरा मैच एसडीआरएफ पंडोह तथा कृषि विभाग की टीम के बीच खेला गया। एसडीआरएफ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 132 रन बनाए। बंटी ने सबसे अधिक 40 रनों का योगदान दिया। कृषि विभाग की टीम 121 रन ही बना पाई। एसडीआरएफ की टीम ने 11 रनों से जीत हासिल की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed