फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   BJP opens a front against Congress over SIR

Mandi News: एसआईआर पर कांग्रेस के खिलाफ भाजपा ने खोला मोर्चा

Sat, 31 Oct 2026 12:26 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
BJP opens a front against Congress over SIR
धर्मपुर (मंडी)। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर राजनीतिक बहस अब गांवों तक पहुंच गई है। शुक्रवार को सज्याओ पीपलू में भाजपा ने कांग्रेस पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ प्रबुद्ध जन संगोष्ठी में भाजपा नेताओं ने यह बात कही। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एसआईआर से जुड़े तथ्यों और विपक्ष की नीतियों को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया। भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक परषोत्तम शर्मा मुख्य वक्ता रहे। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता एसआईआर पर भ्रम फैला रहे हैं। उन्होंने लोगों तक सही जानकारी पहुंचाने और संवाद करने की अपील की। प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य रजत ठाकुर, पूर्व जिला परिषद सदस्य वंदना गुलेरिया और जिला परिषद सदस्य श्याम लाल ने विपक्ष की नीतियों को जनविरोधी बताया। उन्होंने राजनीतिक मुद्दों पर जनता को जागरूक करने की आवश्यकता पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed