फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Kiratpur-Manali four-lane case study will be used to discuss disaster management policy

Mandi News: कीरतपुर-मनाली फोरलेन केस स्टडी से आपदा प्रबंधन नीति पर होगा मंथन

Sat, 10 Jan 2026 12:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Kiratpur-Manali four-lane case study will be used to discuss disaster management policy
मंडी। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान 14 जनवरी को दिल्ली में परिवहन आपातकालीन प्रबंधन योजना और यातायात निकासी योजना के ढांचे पर परामर्श कार्यशाला आयोजित करेगा। यह कार्यशाला राष्ट्रीय राजमार्ग जलवायु अनुकूलन नीति और दिशानिर्देश परियोजना के तहत आयोजित की जा रही है। इसमें कीरतपुर-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग खंड को केस स्टडी के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना निदेशक वरुण चारी इस खंड से जुड़े आपदा पूर्व तैयारी, आपातकालीन प्रतिक्रिया, यातायात निकासी और पुनर्बहाली से संबंधित प्रक्रियाओं पर प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन

देश का राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों में फैला होने के कारण बाढ़ और अत्यधिक वर्षा जैसी जलवायु घटनाओं के प्रति संवेदनशील है। हाल के वर्षों में आई बाढ़ की घटनाओं ने एजेंसियों के बीच समन्वय, रियल टाइम सूचना और निर्णय प्रक्रिया से जुड़े पहलुओं को महत्वपूर्ण बनाया है। इन्हीं संदर्भों में परिवहन आपातकालीन प्रबंधन योजना और यातायात निकासी योजना के ढांचे पर चर्चा प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परामर्श कार्यशाला में विशेषज्ञों के अलावा विभागीय अधिकारी मौजूद रहेंगे। कार्यशाला का उद्देश्य परिवहन आपातकालीन प्रबंधन योजना और यातायात निकासी योजना के ढांचे पर प्राप्त टिप्पणियों और सुझावों को एकत्र कर राष्ट्रीय राजमार्गों से जुड़े नीति दस्तावेज को परिष्कृत करना है।

उधर, परियोजना निदेशक वरुण चारी ने कहा कि वह कार्यशाला के दौरान फोरलेन के अनुभवों को साझा करेंगे। बताएंगे कि किस तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ा था और किस तरह आपदा के बीच यातायात समेत अन्य चीजें की गई हैं।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed