फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Khuda Baksh, Thakurdas Rathi will make a splash in Jogindernagar fair

जोगिंद्रनगर मेले में खुदाबख्श, ठाकुरदास राठी मचाएंगे धमाल

Sun, 27 Mar 2022 10:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Khuda Baksh, Thakurdas Rathi will make a splash in Jogindernagar fair
जोगिंद्रनगर (मंडी)। राज्यस्तरीय देवता मेला जोगिंद्रनगर में स्टार कलाकार खुदाबख्श, जोनी ठाकुर, विक्की चौहान और अनुज शर्मा सांस्कृतिक संध्याओं में धमाल मचाएंगे। नाटी किंग ठाकुर दास राठी और हास्य कलाकार भी मेले की सांस्कृतिक संध्याओं में चार चांद लगाएंगे।
विज्ञापन

पहली अप्रैल को स्टार कलाकार खुदाबख्श और जोनी ठाकुर अपनी पूरी टीम के साथ सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुति देंगे। दूसरी सांस्कृतिक संध्या में पहाड़ी नाटी किंग ठाकुर दास राठी को आमंत्रित किया है। तीन अप्रैल की सांस्कृतिक संध्या में इंडियन आइडल फेम अनुज शर्मा दर्शकों को नचाएंगे।
विज्ञापन

चार अप्रैल को आखिरी सांस्कृतिक संध्या में विक्की चौहान दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेंगे। रामलीला मैदान में मेले की सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जाएगा। इनमें इंडियन आइडल फेम गौरव कौंडल का नाम भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेला समिति के अध्यक्ष एवं एसडीएम डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि चारों सांस्कृतिक संध्याओं में हिंदी, पहाड़ी और बॉलीवुड गायकों के साथ-साथ जिला मंडी के गायक भी शामिल किए गए हैं। मेले में हिमाचल की संस्कृति और पारंपरिक वेशभूषा में फैशन शो भी पहली से चार अप्रैल तक चलेगा।

फ्रॉग डांस, एकल गान, नाटक आदि करीब दो सौ कार्यक्रम मेले में आयोजित किए जाएंगे। मेले की प्रमुख सांस्कृतिक संध्याओं को प्रशासन के फेसबुक पेज, यूट्यूब पर लाइव प्रसारण की सुविधा दर्शकों के लिए उपलब्ध होगी।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed