{"_id":"577fdc7b4f1c1be6567fb59c","slug":"khanan-mafiya-under-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन माफिया के दो धुरंधर पुलिस शिकंजे में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन माफिया के दो धुरंधर पुलिस शिकंजे में
मंडी
Updated Fri, 08 Jul 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
जेसीबी जब्त
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करसोग (मंडी)। उपमंडल के तहत करसोग-रामपुर सड़क मार्ग के फिरनु में अवैध खनन के मामले में दोनों आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इनमें एक महिला भी शामिल है। आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा। जानकारी के अनुसार करसोग-रामपुर सड़क पर फिरनु में सरकारी भूमि पर हो रहे अवैध खनन को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने लामबंद होकर वीरवार रात को खनन माफिया के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था।
विज्ञापन
वीरवार रात प्रधान ग्राम पंचायत सराहन यशवंत सिंह ठाकुर को ग्रामीणों ने सूचित किया कि फिरनु क्षेत्र में अवैध रूप से खनन हो रहा है। पंचायत प्रधान ने पुलिस और वन विभाग को सूचित किया था। इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए करसोग पुलिस एएसआई मोहन जोशी की अगुवाई में जांच के लिए मौके पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचते ही अवैध खनन में लगे कामगार, जेसीबी चालक, टिप्पर चालक मौके का फायदा उठाकर भाग खड़े हुए। लेकिन, खनन माफिया से जुड़े आरोपी और एक महिला मौके पर ही पंचायत प्रधान और पुलिस से उलझ गए।
विज्ञापन
आरोपियों ने पंचायत प्रतिनिधियों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की, जिसमें नारायण सिंह उपप्रधान तेवन और किशोरी लाल को अपना बचाव करते हुए चोटें लगीं। वहीं, मौके पर वीडियो बना रहे आरक्षी संजीव पर भी हमला किया था। पुलिस ने मौके से जेसीबी और टिप्पर को कब्जे में लेकर वन विभाग के हवाले कर दिया था। डीएसपी सुदरनगर संजीव भाटिया ने कहा कि अवैध खनन के दोनों आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। शनिवार को दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 307, 379, 353, 332, 323, 34, वन विभाग एक्ट और माइनिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन