फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Ketan and Mansi were the top performers in the cross-country competition.

Mandi News: क्रॉस कंट्री स्पर्धा में केतन, मानसी रहे अव्वल

Mon, 24 Nov 2025 12:57 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Ketan and Mansi were the top performers in the cross-country competition.
मंडी के पड्डल मैदान में जिला एथलेटिक एसोसिएशन की ओर से आयोजित क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में भाग 
मंडी। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से पड्डल खेल मैदान में रविवार को क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न आयु वर्गों में लड़के और लड़कियों ने भाग लिया। पुरुष वर्ग में केतन प्रथम, रोहित द्वितीय और शशि तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग में मानसी प्रथम, अंजना द्वितीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

अंडर-20 आयु वर्ग में नवीन प्रथम, शेर सिंह द्वितीय और राहुल तृतीय स्थान पर रहे। अंडर-20 लड़कियों के वर्ग में कनिका प्रथम, आयशा द्वितीय और किरण तृतीय स्थान पर रहीं। अंडर-18 लड़कों में गौरव प्रथम, तिलक द्वितीय, विपिन तृतीय स्थान पर रहे। अंडर-18 लड़कियों में तमन्ना ठाकुर प्रथम, काजल द्वितीय और तानिया तृतीय स्थान पर रहीं। अंडर-16 लड़कों में तनिष्क प्रथम, कार्तिक द्वितीय और नीलक्ष तृतीय स्थान पर रहे। अंडर-16 लड़कियों के वर्ग में सोनम प्रथम, किरण द्वितीय, अनुष्का तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

एसोसिएशन के सचिव विनोद आर्य ने बताया कि पुरुष और महिला वर्ग एवं अंडर-20 में लड़के और लड़कियों में पहले छह स्थान हासिल करने वाले, अंडर-18 और अंडर-16 लड़के एवं लड़कियों के वर्ग में पहले दो स्थान प्राप्त करने वाले राज्य स्तरीय क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप के लिए चयनित हुए हैं। चैंपियनशिप 14 दिसंबर को जिला मंडी में ही आयोजित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सीनियर वाइस प्रेसिडेंट एथलेटिक्स एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश डॉ. पदम सिंह गुलेरिया ने विजेताओं को मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। इसमें तकनीकी अधिकारी मनोज रावत, डॉ. निर्मल सिंह, कुशाल शर्मा, उमेश कुमार, धर्म सिंह, संतोषी शर्मा, विनोद कुमार और सुनील सेन भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed