फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Keep positive thinking about daughters: SDM

बेटियों को लेकर सकारात्मक सोच रखें : एसडीएम

Thu, 09 Mar 2023 05:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 09 Mar 2023 05:59 PM IST
विज्ञापन
Keep positive thinking about daughters: SDM
करसोग (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय करसोग में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में एसडीएम करसोग ओमकांत ठाकुर बतौर मुख्यातिथि शरीक हुए।
विज्ञापन

इस अवसर पर एसडीएम ने कहा कि बेटियों के प्रति समाज में सकारात्मक सोच का होना आवश्यक है। कुछ लोेग अब भी बेटी के जन्म को अच्छा नहीं मानते, इस सोच को बदलने की आवश्यकता है। आज हमारे पर अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी है। कई बार देखा गया है कि कुछ लोग गर्भ में पलने वाले लिंग का पता लगाने का प्रयास करते हैं। यह गैरकानूनी है। उन्होंने कहा कि आधुनिक टेक्नोलॉजी का उपयोग सकारात्मक कार्य करने में किया जाना चाहिए ताकि समाज को नई दिशा मिल सके। उन्होंने कहा कि आज बेटा-बेटी एक समान हैं। दोनों के अधिकार बराबर हैं।

इस अवसर पर पद्मश्री नेक राम शर्मा ने महिलाओं को मोटे अनाज की खेती करने के लिए प्रेरित किया। डीएसपी करसोग गीताजंलि ने महिलाओं को घरेलू हिंसा और साइबर अपराध से बचाव संबंधी टिप्स दिए। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने वाली लड़कियों और महिलाओं को सम्मानित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में अर्शिया, बाल विकास परियोजना में उत्कृष्ट कार्य करने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मली देवी, अनारकली और अनिता देवी को पुरस्कृत किया। आंगनबाड़ी सहायिकाओं चंपा देवी, संगीता और गुड्डी देवी को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में नायब तहसीलदार करसोग शांता कुमारी समेत गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed