फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   kargil story

मंडी के ब्रिगेडियर खुशहाल के नेतृत्व में फतह कीं दो चोटियां

Mon, 25 Jul 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नगवाईं (मंडी)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, नगवाईं (मंडी)। Updated Mon, 25 Jul 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
kargil story
kargil - फोटो : kargil

मंडी के ब्रिगेडियर खुशहाल के नेतृत्व में फतह कीं दो चोटियां तोलोलिंग और टाइगर हिल जीतने के बाद एकाएक पलट गया लड़ाई का पासा तोलोलिंग को फतह करने से पहले शहीद हुए थे नरेश बर्फ से हालात खराब, छुपने का कोई ठिकाना नहीं था अमर उजाला ब्यूरो नगवाईं (मंडी)। प्रदेश की सांस्कृतिक राजधानी छोटी काशी मंडी के 12 सपूतों ने कारगिल विजय में प्राणों की आहुति दी है।

विज्ञापन


कारगिल की लड़ाई का पासा पलटने वाली तोलोलिंग व टाइगर हिल को फतह भी प्रदेश के सपूत की अगुवाई में किया गया। नगवाईं कस्बे के सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर खुशहाल ठाकुर के नेतृत्व में भारतीय सेना ने तोलोलिंग और टाइगर हिल पर कब्जा किया था। इस लड़ाई के बाद खुशहाल ठाकुर को कारगिल हीरो के नाम से जाना जाता है। खुशहाल को युद्ध सेवा मेडल से नवाजा गया है।
विज्ञापन


खुशहाल ठाकुर ने कहा कि 1999 में उनकी बटालियन 18 ग्रेनेडियर कश्मीर में तैनात थी। पता चला कि पाकिस्तान की फौज व घुसपैठियों ने द्रास, कारगिल और बटालिक सेक्टर में घुसपैठ कर चोटियों पर कब्जा कर रखा है। चोटियों पर बैठे दुश्मन की तोपों का निशाना श्रीनगर-लेह मार्ग था। इस कारण रसद और अन्य सामान ले जाना सेना के लिए मुश्किल हो रहा था। 18 मई 1999 को 18 ग्रेनेडियर को तोलोलिंग पर हमला करने के आदेश हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पता नहीं था कि लड़ाई आतंकवादियों से लड़नी है कि पाकिस्तान की फौज से। 22 मई को 18 ग्रेनेडियर ने 15,600 फीट ऊंची तोलोलिंग पर हमला कर दिया। दुश्मन ऊंचाई पर था। स्थिति ऐसी थी कि उन हालात में कोई आर्टिलरी सपोर्ट भी नहीं थी। मौसम और बर्फ से हालात खराब थे। सेना के जवान चोटी पर चढ़ रहे थे। नंगे पहाड़ों पर छुपने के लिए कोई ठिकाना नहीं था।

भारतीय सेना की इस जांबाज टुकड़ी ने कर्नल खुशहाल ठाकुर के नेतृत्व में तोलोलिंग पर 21 दिन बाद 13 जून 1999 को तिरंगा फहरा दिया। इसमें सुंदनगर के शहीद नरेश कुमार भी शामिल थे। नरेश कुमार 13 जून को तोलोलिंग चोटी फतह करने से कुछ घंटे पहले ही शहीद हुए थे। इस जंग में मां भारती के 2 ऑफिसर, दो जेसीओ और 21 जवान शहीद हुए। खुशहाल ने कहा 18 ग्रेनेडियर को अगला लक्ष्य 17000 फीट की ऊंचाई वाली टाइगर हिल को फतह करना था। इस चोटी पर 3 और 4 जुलाई की रात को हमला किया गया और यहां तिरंगा फहराने में कामयाब हुए।


यहां नौ जवानों ने शहादत का जाम पिया था। दोनों लड़ाइयों में बटालियन के 34 जांबाज शहीद हुए और 95 घायल हुए। इन दोनों चोटियों पर फतह के बाद पासा एकाएक पलट गया था। ऊंची चोटियों पर भारत का कब्जा होने के कारण दुश्मन को पीछे हटना पड़ा। इस युद्ध में 18 ग्रेनेडियर के रणबांकुरों को 52 वीरता पुरस्कार मिले जो सेना के इतिहास में रिकॉर्ड है। इसमें एक परमवीर चक्र, 2 महावीर चक्र, 6 वीर चक्र और 43 अन्य वीरता पुरस्कार दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed