फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   kamand murder case

बाउंसरों की हत्या के आरोप में महिला समेत तीन और गिरफ्तार

Thu, 13 Aug 2015 10:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Thu, 13 Aug 2015 10:10 PM IST
विज्ञापन
kamand murder case

आईआईटी कमांद गोलीकांड की घटना के बाद चार बाउंसरों की हत्या के मामले में हिरासत में लिए गए आठ आरोपियों को अदालत ने पांच दिन के पुलिस रिमांड में भेज दिया है। आरोपियों से पुलिस तहकीकात जारी होने के कारण अदालत ने पुलिस रिमांड दिया है। वहीं पुलिस ने हत्या केस में वीरवार को एक महिला समेत तीन और लोगों को हिरासत में लिया है। कमांद गोलीकांड के बाद चार बाउंसरों की हत्या के मामले में पुलिस ने गत दिवस एक महिला सहित आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उन्हें वीरवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी जेएल आजाद अदालत में पेश किया गया। जहां पर मामले के अन्वेषण अधिकारी डीएसपी मदन धीमान ने सहायक लोक अभियोजक अजय ठाकुर के माध्यम से अर्जी प्रस्तुत करके आरोपियों को पुलिस रिमांड में भेजने का आग्रह किया। पुलिस का कहना था कि आरोपियों से मामले की तहकीकात और बरामदगी शेष है।

विज्ञापन

अदालत ने पुलिस की अर्जी को स्वीकारते हुए तहकीकात शेष होने के कारण उन्हें सोमवार तक पुलिस रिमांड में भेजने का आदेश दिए है। वहीं वीरवार को हत्या केस में जांच कर रही एसआईटी टीम ने बाउंसरों की हत्या मामले में किसान सभा के उपाध्यक्ष परस राम, सीटू के महासचिव राजेश कुमार और चंपा देवी को हिरासत में लिया है। डीएसपी कुलभूषण वर्मा की अगुवाई में एसआईटी टीम चार बाउंसरों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

वीरवार को एसआईटी टीम ने कमांद में भी जांच पड़ताल की है। गिरफ्तार चारों बाउंसरों को शुक्रवार को दोबारा से अदालत में पेश किया जाएगा। आईआईटी कमांद में मजदूरों पर गोली चलाने के बाद उग्र भीड़ की जवाबी कार्रवाई में चार बाउंसरों की मौत हो गई थी। गोलीकांड मामले में सबसे पहले पुलिस ने ठेकेदार राजीव को गिरफ्तार किया। जिसे अदालत से जमानत मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरवार को हत्या केस में आठ लोगों को गिरफ्तार करने मजदूर संगठनों ने विरोध जताया। पुलिस अधीक्षक मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने आईआईटी कमांद में गोलीकांड की घटना में हत्या के केस में गिरफ्तार आठ आरोपियों को अदालत से पांच दिन का पुलिस रिमांड मिला है। उन्होंने बताया कि हत्या के केस में महिला समेत तीन और लोगों को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस हर पहलुओं पर निष्पक्षता के साथ कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed