{"_id":"6ad4cf26e6a7aef9d609b0be","slug":"drang-1-emerges-as-overall-champion-in-under-14-boys-minor-tournament-mandi-news-c-90-1-ssml1045-218309-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: अंडर-14 बाल माइनर टूर्नामेंट में द्रंग-1 बना ओवरऑल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: अंडर-14 बाल माइनर टूर्नामेंट में द्रंग-1 बना ओवरऑल चैंपियन
विज्ञापन
कबड्डी में द्रंग-1 और वॉलीबॉल में द्रंग-2 ने मारी बाजी, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
पधर (मंडी)। जिला स्तरीय अंडर-14 बाल माइनर टूर्नामेंट में द्रंग-1 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम की। प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों ने प्रतिभा, अनुशासन और टीम भावना का परिचय दिया।
प्रतियोगिता के समापन समारोह में स्कूल शिक्षा (प्रारंभिक) के उपनिदेशक सुनील ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। मुख्य अतिथि ने विजेता टीमों को सम्मानित किया और खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिता के कबड्डी मुकाबले में द्रंग-1 विजेता और सदर-1 उपविजेता रहा। वॉलीबॉल में द्रंग-2 ने पहला और धर्मपुर-2 ने दूसरा स्थान हासिल किया। खो-खो में चौंतड़ा-1 विजेता और द्रंग-1 उपविजेता रहा। बैडमिंटन में धर्मपुर-2 ने विजेता का खिताब जीता। जबकि बगस्याड़-2 उपविजेता रहा। द्रंग-1 के ओवरऑल चैंपियन बनने पर टीम के खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों में खुशी का माहौल रहा। इस मौके पर प्रधानाचार्य ललित ठाकुर व अन्य मौजूद रहे।