{"_id":"6ad4cd2ffd2dc218990f896e","slug":"pradanya-and-akshaj-emerged-as-winners-in-the-under-11-category-at-the-district-level-table-tennis-tournament-mandi-news-c-90-1-ssml1024-218301-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: जिला स्तरीय टेबल टेनिस के अंडर-11 वर्ग में प्रादान्या और अक्षज बने विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: जिला स्तरीय टेबल टेनिस के अंडर-11 वर्ग में प्रादान्या और अक्षज बने विजेता
विज्ञापन
75 खिलाड़ियों ने लिया भाग, विजेता खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। पड्डल स्थित टेबल टेनिस हॉल में रविवार को जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता संपन्न हुई। प्रतियोगिता में जिले के 75 महिला और पुरुष खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में भाग लिया। नगर परिषद पार्षद गगन कश्यप ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और विजेता खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया।
लड़कियों के अंडर-11 वर्ग में प्रादान्या विजेता और मिशिका उपविजेता रहीं। पुनर्वी और अविका ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-13, अंडर-15, अंडर-17 और अंडर-19 वर्गों में एंजेलिना ने पहला और समृद्धि ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में भी एंजेलिना विजेता और समृद्धि उपविजेता रहीं। लड़कों के अंडर-11 वर्ग में अक्षज विजेता और विवान उपविजेता बने। अंडर-13 और अंडर-15 वर्ग में युवराज ने पहला और आरव ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर-17 वर्ग में युगल विजेता और आरव शर्मा उपविजेता रहे। अंडर-19 वर्ग में शौर्य ने पहला और युगल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग में भी शौर्य विजेता और आरव शर्मा उपविजेता रहे। जिला टेबल टेनिस संघ के सचिव विवेक कपूर ने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस अवसर पर हेमंतराज, यतीश शर्मा, कमलेश, अनिल कपूर और हरीश कपूर भी उपस्थित रहे।