फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Kalyan Samiti on a study tour of four districts from tomorrow

Mandi News: कल्याण समिति कल कल से चार जिलों के अध्ययन प्रवास पर

Thu, 12 Jun 2025 06:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 12 Jun 2025 06:50 AM IST
विज्ञापन
Kalyan Samiti on a study tour of four districts from tomorrow
मंडी। हिमाचल प्रदेश विधानसभा की कल्याण समिति सभापति मोहन लाल ब्राक्टा की अध्यक्षता में 13 से 17 जून तक चार जिलों बिलासपुर, मंडी, कुल्लू और लाहौल-स्पीति के अध्ययन प्रवास पर रहेगी। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि समिति में विधायक विनोद कुमार, रणधीर शर्मा, राम कुमार, रीना कश्यप, लोकेंद्र राणा, दीपराज, चंद्रशेखर, सुदर्शन सिंह बबलू, विनोद सुल्तानपुरी तथा अनुराधा राणा सदस्य के रूप में शामिल हैं। समिति अपने प्रवास के दौरान समाज के कमजोर वर्गों के लिए राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं और अनुसूचित जाति विकास कार्यक्रम के तहत किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण तथा मूल्यांकन करेगी। इसके अतिरिक्त समिति संबंधित जिलों में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठकें कर योजनाओं के क्रियान्वयन पर विस्तृत विचार-विमर्श भी करेगी। उपायुक्त ने बताया कि समिति मंडी जिला में 13 जून को समिति पहुंचेगी और 14 जून को कुल्लू के लिए रवाना हो जाएगी। मंडी प्रवास के दौरान समिति अनुसूचित जाति विकास कार्यक्रम के अंतर्गत चल रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेगी। विकासात्मक गतिविधियों की समीक्षा के लिए जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ 14 जून को बैठक करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed