{"_id":"5710e1624f1c1b327e4a6ae0","slug":"kali-kluty-drama-played-in-mandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"काली कलूटी नाटक के मंचन से लूटी वाहवाही ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काली कलूटी नाटक के मंचन से लूटी वाहवाही
मंडी।
Updated Fri, 15 Apr 2016 06:11 PM IST
विज्ञापन
मंडी में अंबेडकर जयंती पर नव ज्योति कला मंच द्वारा प्रस्तुत नाटक का दृश्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। गुरु रविदास पंचायत कमेटी और नव ज्योति खेलकूद सांस्कृतिक कला मंच मंडी के तत्वावधान में सुहड़ा मोहल्ला (रविनगर) में डा. भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में सुबह के सत्र में जहां स्कूली बच्चों ने भाषण, चित्रकला, नारा लेखन प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
विज्ञापन
वहीं, संध्याकालीन सत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक संध्या में मंडी नगर परिषद की अध्यक्ष नीलम शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। जबकि पूर्व नप अध्यक्ष पुष्प राज शर्मा विशेष अतिथि मौजूद रहे। संध्या का आगाज गणपति वंदना से किया गया। वहीं, स्थानीय महिलाओं में हिमा देवी, पुनी देवी, धर्मी देवी, व्यासा देवी और गंगा देवी की ओर से भ्याई गीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
इसके बाद नव ज्योति कला मंच के कलाकारों ने काली कलूटी नाटक का शानदार मंचन किया। मंच के प्रधान एवं निर्देशक इंद्रपाल की अध्यक्षता में अंबेडकर के जीवन पर स्वयं रचित गीतों को सामूहिक रूप से गायन किया गया। वयोवृद्ध दासू राम, राजेंद्र बैंस, जस्सू राम, रविदास मंदिर के ग्रंथी व्यास देव, युगल को पुरस्कृत किया गया। वहीं स्थानीय युवक प्रदीप कुमार को प्रदेश भर के पॉलीटेक्निक कालेजों में कंप्यूटर साइंस विषय में गोल्ड मेडल हासिल करने पर उनके दादा सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार चुड़ामणि को मुख्य अतिथि ने स्मृति चिन्ह भेंट कर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर पूर्व पार्षद एवं रंगकर्मी सरिता हांडा, अधिवक्ता अल्क नंदा हांडा, पार्षद नेहा, विरेंद्र भट्ट, रविदास सभा की उप प्रधान मीना, सचिव जय कुमार, सह सचिव देवेंद्र, कोषाध्यक्ष नवीन, सह कोषाध्यक्ष विजय कुमार, सलाहकार ओम चंद, जगेश्वर, राज कुमार, अमित, महिला मंडल प्रधान धर्मी देवी, संजय, प्रकाश, सुरेंद्र जसवाल, पुष्पराज स्वामी, मुनीश देव मोहन, राजेश कुमार, तारू राम, गंगा राम, भूपेंद्र पाल, दीपक मट्टू्र, कमल राज, अपूर्व घोष, कलाकारों में मयंक, दीपू, कर्ण, विशाल, प्रिया, हेम वर्षा, नूतन, उषा, प्रिया, बनिता, पायल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।