फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Kaikeyi asked for two promises from King Dashrath, exile for Ram and coronation for Bharat.

Mandi News: कैकेयी ने राजा दशरथ से मांगे दो वचन, राम को वनवास और भरत को राजतिलक

Mon, 21 Oct 2024 02:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Mon, 21 Oct 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
Kaikeyi asked for two promises from King Dashrath, exile for Ram and coronation for Bharat.
सरौन में रामलीला का मंचन करते कलाकार। -संवाद
टिहरा (मंडी)। धर्मपुर उपमंडल के सरौन गांव स्थित मॉडल स्कूल मैदान में चल रहे 14 दिवसीय रामलीला मंचन की पांचवीं संध्या पर दर्शकों ने भाव-विभोर होकर मंच पर प्रस्तुत दृश्यों का आनंद लिया। इस संध्या में राम के 14 वर्ष के वनवास और भारत के राजतिलक के दृश्य ने सभी को भावुक कर दिया।
विज्ञापन

रामलीला के पहले दृश्य में दासी मंथरा के भड़काने पर रानी कैकेयी राजा दशरथ से अपने दो लंबित वचनों को पूरा करने की मांग करती हैं। पहले वचन में वह कौशल्या पुत्र राम को 14 वर्ष का वनवास देने की मांग करती है और दूसरे में अपने पुत्र भरत को अयोध्या का राजा बनाने की मांग रखती हैं। इस पर दुखी दशरथ कहते हैं, ‘रघुकुल रीत सदा चली आई, प्राण जाए पर वचन न जाई’। इसके साथ राम का वनवास का दृश्य दर्शाया गया, जिसे देखकर दर्शक भावुक हो गए। राम ने अपने पिता की आज्ञा का पालन करते हुए वन जाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

इसके बाद राम के साथ पत्नी सीता ने अपने धर्म का पालन करते हुए उनके साथ वन जाने का निर्णय लिया। भाई लक्ष्मण भी भ्रातृ प्रेम के चलते राम के साथ वन जाने का मन बना लिया। पांचवीं रामलीला संध्या में राधा-कृष्ण की झांकी ने राम भक्तों को विशेष आनंद प्रदान किया। इस अवसर पर माता अवाहदेवी के प्रधान रमेश चंद गुलेरिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि कनिष्ठ अभियंता विनोद विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed