फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Jogindernagar School became the champion in the Under-19 sports competition.

Mandi News: अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता में जोगिंद्रनगर स्कूल बना चैंपियन

Wed, 09 Sep 2026 12:42 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Jogindernagar School became the champion in the Under-19 sports competition.
पीएम श्री राजकीय पाठशाला चौंतड़ा में अंडर 19 कन्या खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों के साथ
कांग्रेस उपाध्यक्ष जीवन ठाकुर ने विजेताओं को बांटे पुरस्कार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

जोगिंद्रनगर (मंडी)। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौंतड़ा में आयोजित चार दिवसीय अंडर-19 छात्रा वर्ग जोनल खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का मंगलवार को धूमधाम से समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में जोगिंद्रनगर क्षेत्र के 28 स्कूलों की 368 छात्रा खिलाड़ियों ने कबड्डी, वॉलीबाल, खो-खो, बैडमिंटन, शतरंज, योग और सांस्कृतिक स्पर्धाओं में अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में शानदार और सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जोगिंद्रनगर ने ऑल ओवर ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया।

समापन समारोह में प्रदेश कांग्रेस समिति के उपाध्यक्ष जीवन ठाकुर ने मुख्य अतिथि शिरकत की, जबकि जिला कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं तलकेहड़ पंचायत की प्रधान शुचिका विशेष अतिथि उपस्थित रहीं। मुख्य अतिथि ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के मुख्य खेल परिणामों में कन्या स्कूल जोगिंद्रनगर ने कबड्डी और खो-खो स्पर्धाओं में प्रथम स्थान हासिल कर अपनी श्रेष्ठता साबित की। वहीं, वॉलीबाल प्रतियोगिता में भराड़ू स्कूल विजेता रहा, जबकि बैडमिंटन स्पर्धा का खिताब मकरीड़ी स्कूल के नाम रहा। खेल प्रतियोगिताओं के साथ-साथ सांस्कृतिक मंच पर भी छात्राओं ने खूब जलवा बिखेरा, जिसमें बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मेजबान चौंतड़ा स्कूल ने सांस्कृतिक स्पर्धाओं की ऑल ओवर ट्रॉफी अपने नाम की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed