फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Jogindernagar in volleyball, players of Kuthehra School won the matches in Kabaddi

वालीबॉल में जोगिंद्रनगर, कबड्डी में कुठेहड़ा स्कूल के खिलाड़ियों ने जीते मुकाबले

Wed, 22 Jun 2022 07:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 07:30 PM IST
विज्ञापन
Jogindernagar in volleyball, players of Kuthehra School won the matches in Kabaddi
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल जोगिंद्रनगर में आयाजित लड़कों की अंडर 19 खेलकूद प्रतियोगिता ? - फोटो : Mandi
जोगिंद्रनगर (मंडी)। वरिष्ठ माध्यमिक बाल पाठशाला जोगिंद्रनगर में खेली जा रही लड़कों की अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता में वॉलीबाल में जोगिंद्रनगर ने मकरीड़ी स्कूल को हराया। कबड्डी में कुठेहड़ा ने ऐहजू स्कूल तो मकरीड़ी को गलू ने पटकनी दी।
विज्ञापन

इसके अलावा टिकरू स्कूल ने गुम्मा को हराया। दूसरे दिन आदर्श कन्या पाठशाला के प्रधानाचार्य डॉ. सुनील ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। बाल पाठशाला जोगिंद्रनगर के प्रधानाचार्य और खेल प्रतियोगिता के संयोजक महेश घाबरू ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। डीपी राकेश कुमार ने बताया कि बैडमिंटन में ऐहजू और निमेलरी स्कूल ने मैच जीते। खो-खो, शतरंज प्रतियोगिता में भी खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
विज्ञापन

देर रात स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुए। इसमें प्रतिभागी कलाकारों ने एकल, समूहगान के अलावा वन एक्ट प्ले में प्रतिभा दिखाई। चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में 32 स्कूलों के 535 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। वीरवार को प्रतियोगिता के तीसरे दिन सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे। शुक्रवार को प्रतियोगिता के फाइनल मैच के साथ समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed