फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Job opportunities in Dubai and Germany, recruitment for various positions

Mandi News: दुबई और जर्मनी में नौकरी का मौका, कई पदों पर होगी भर्ती

Sun, 10 May 2026 04:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sun, 10 May 2026 04:37 AM IST
विज्ञापन
Job opportunities in Dubai and Germany, recruitment for various positions
इलेक्ट्रीशियन, नर्सिंग, ड्राइवर समेत विभिन्न पदों पर इंटरव्यू; मौके पर मिलेगा नियुक्ति पत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। एक निजी कंपनी हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए दुबई और जर्मनी में रोजगार का सुनहरा अवसर लेकर आई है। कंपनी विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए 12 से 16 मई तक प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कैंपस इंटरव्यू आयोजित करेगी।
भर्ती प्रक्रिया के तहत दुबई के लिए इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर, डक्टमैन, कंस्ट्रक्शन हेल्पर्स, स्टील फिक्सर और सिक्योरिटी गार्ड सहित कई पदों पर नियुक्तियां होंगी। वहीं, जर्मनी के लिए जीएनएम, बीएससी नर्सिंग, एयरक्राफ्ट क्लीनर, हेवी व्हीकल ड्राइवर, टैक्सी ड्राइवर और डिलीवरी बॉय जैसे पदों पर भर्ती की जाएगी। जर्मनी के लिए भर्ती ‘लर्न विद अर्न’ कार्यक्रम के तहत होगी, जिसमें पुरुष और महिला दोनों आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

साक्षात्कार 12 मई को बद्दी, 13 और 14 मई को बिलासपुर तथा 15 और 16 मई को सुंदरनगर में होंगे। इंटरव्यू का समय सुबह 10:30 बजे से शाम 3 बजे तक रहेगा। अभ्यर्थियों को आधार कार्ड, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पासपोर्ट, अनुभव प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाने होंगे। आयु सीमा 21 से 40 वर्ष तय की गई है। चयनित उम्मीदवारों को 45 हजार से 3 लाख रुपये तक मासिक वेतन, मेडिकल, आवास, परिवहन और बीमा सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed