{"_id":"635829d42b27835bf252978e","slug":"jeep-fell-into-a-ditch-driver-dies-mandi-news-sml425937272","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोहड़ नाला में जीप के खाई में गिरने से चालक ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोहड़ नाला में जीप के खाई में गिरने से चालक ने तोड़ा दम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोहर (मंडी)। पंडोह-खयोगी सड़क पर जोहड़ नाला के पास एक पिकअप जीप नंबर एचपी 32 ए 5075 अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग सौ मीटर नीचे गिरने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान 22 वर्षीय दिनेश कुमार पुत्र नेत्र सिंह निवासी झोट (बाड़ा) के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी है।
वहीं, शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने घटना की पुष्टि की है।
जानकारी के अनुसार रविवार देर रात दिवाली के लिए दिनेश कुमार अपने घर जा रहा था। वह मालवाहक वाहन चलाता था। इस दौरान उसने जोहड़ नाला के समीप स्टेयरिंग से नियंत्रण खो दिया और जीप गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की भनक लगते ही स्थानीय लोग बचाव कार्य के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। जहां शव को बाहर निकाला गया। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है।