{"_id":"59271ac44f1c1bf4595359ff","slug":"jcc-meetings","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्किंग की समस्या को लेकर जेसीसी बैठक में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्किंग की समस्या को लेकर जेसीसी बैठक में हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो, मंडी
Updated Thu, 25 May 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील कार्यालय के सभागार में उपमंडल स्तरीय संयुक्त सलाहकार समिति (जेसीसी) की बैठक एसडीएम डॉ. सुरेश जसवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
विज्ञापन
इस मौके पर डीएसपी सरकाघाट मदन धीमान और जिला संयुक्त सलाहकार समिति के अध्यक्ष संजय गारला विशेष रूप से उपस्थित रहे। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने प्रशासन के समक्ष सरकाघाट से संबंधित 22 समस्याएं रखीं जिसमें पार्किंग समस्या मुख्य रही। पार्किंग को लेकर बैठक में जोरदार हंगामा हुआ। उन्होंने कहा कि कार्यालय परिसर में गैर काूननी तरीके से अधिवक्ताओं की बनाई पार्किंग को हटाया जाए।
विज्ञापन
साथ ही बाहर से आने वाल कर्मचारियों को गाड़ी खड़ी करने के लिए पार्किंग स्थल चिन्हित किया जाए। इसके अलावा अन्य मांगों पर भी चर्चा की गई। प्रशासन ने जेसीसी की सभी मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया और जो मांगें जिला या प्रदेश स्तर पर हल होनी हैं, उन्हें आगे भेजने की हामी भरी। इस मौके पर राजेश राव, सतीश गुप्ता, दिनेश कथानिया, रमेश ठाकुर, पवन शर्मा, चांद राम व अन्य सभी कर्मचारी संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन