{"_id":"69d6430e5795c41c16002d2a","slug":"jal-shakti-department-will-channelize-baihna-drain-mandi-news-c-90-1-mnd1023-192229-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: जल शक्ति विभाग बैहना नाले का करेगा चैनलाइजेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: जल शक्ति विभाग बैहना नाले का करेगा चैनलाइजेशन
विज्ञापन
दो करोड़ 15 लाख होगा खर्च, किसानों को भूमि कटाव से मिलेगी राहत
हिमा यादव
बग्गी (मंडी)। जल शक्ति विभाग बैहना नाले का चैनलाइजेशन करेगा। इस कार्य के लिए 2.15 करोड की मंजूरी मिल गई है। विभाग ने इस कार्य की टेंडर प्रक्रिया भी पूर्ण कर ली है। शीघ्र ही इसे लेकर युद्ध स्तर पर कार्य शुरू हो जाएगा। इस नाले से बल्ह घाटी के कई किसानों की भूमि पिछले लंबे अरसे से तबाह होती आ रही थी। बरसात में भूमि कटाव व खेतों में लैंड रोजन (गाद) होने से किसानों की फसल को हर वर्ष भारी नुकसान होता है। जल शक्ति विभाग की इस योजना से अब भविष्य में किसानों की सैकड़ों बीघा में भूमि कटाव व लैंड रोजन की समस्या से निजात मिलेगी।
अधिशासी अभियंता जल शक्ति मंडल बग्गी, कृष्ण कुमार शर्मा का कहना है कि बैहना नाले का चैनलाइजेशन का टेंडर अवार्ड हो चुका है। शीघ्र ही इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा ताकि इस क्षेत्र के किसानों को लाभ मिले।