फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Jairam Thakur said wherever CM Sukhu campaigned the candidate received only 650 votes

Jairam Thakur: नेता प्रतिपक्ष बोले- सीएम सुक्खू ने जहां किया प्रचार, उसे मिले 650 वोट, जमानत भी हुई जब्त

Tue, 05 May 2026 12:29 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी। Published by: Ankesh Dogra Updated Tue, 05 May 2026 12:29 PM IST
सार

मंडी में पार्टी के चुनाव कार्यालयों का उद्घाटन करने के बाद मीडिया से बातचीत में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि पश्चिम बंगाल में जहां सीएम सुक्खू चुनाव प्रचार के लिए गए थे वहां कांग्रेस के एक प्रत्याशी को मात्र 650 वोट मिले हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Jairam Thakur said wherever CM Sukhu campaigned the candidate received only 650 votes
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

पश्चिम बंगाल में जहां सीएम सुक्खू चुनाव प्रचार के लिए गए थे वहां कांग्रेस के एक प्रत्याशी को मात्र 650 वोट मिले हैं और उसकी जमानत भी जब्त हो गई है। इससे अब यह साबित हो गया है कि सीएम सुक्खू जहां-जहां भी प्रचार के लिए जाते हैं वहां-वहां कांग्रेस की हार ही होती है। यह तंज कसा है पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने।

विज्ञापन




मंडी में पार्टी के चुनाव कार्यालयों का उद्घाटन करने के बाद मीडिया से बातचीत में जयराम ठाकुर ने कहा कि अब प्रदेश के साथ ही देश भर की जनता भी यह जान चुकी है कि सीएम सुक्खू सिर्फ झूठ बोलते हैं। इसलिए उनकी बातों और बहकावों में कोई नहीं आता। इससे पहले भी सीएम सुक्खू जहां-जहां चुनाव प्रचार के लिए गए, वहां-वहां झूठ ही बोला और उसका नतीजा यही हुआ कि कंाग्रेस को हर जगह हार का सामना करना पड़ा। असम में भी सीएम के प्रचार का पार्टी को कोई फायदा नहीं मिला।
विज्ञापन


जयराम ठाकुर ने कहा कि जिस ईवीएम के दम पर हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी आज उसी ईवीएम को बाकी राज्यों में हार का कारण बताया जा रहा है। सीएम सुक्खू और कांग्रेस पार्टी का यही रवैया हो गया है कि जहां-जहां हार मिले वहां-वहां हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ दो। देश भर में ईवीएम के माध्यम से एक बार नहीं अनेकों बार चुनाव हुए हैं और सभी चुनावों को पूरी पारदर्शिता से संपन्न करवाया गया है। इसमें खुद कांग्रेस की सरकारें कई राज्यों में बनी हैं। लेकिन हार के समय ईवीएम पर दोष देना सही नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed