Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The BJP organized a 'maha-padyatra' (grand foot march), setting a target to win all 10 out of 10 seats in 2027.

Mandi News: भाजपा ने निकाली महापदयात्रा, 2027 में 10 में से 10 सीटें जीतने का रखा लक्ष्य

Thu, 05 Nov 2026 12:50 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
The BJP organized a 'maha-padyatra' (grand foot march), setting a target to win all 10 out of 10 seats in 2027.
मंडी में भाजपा की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब। संवाद
जयराम ठाकुर बोले- भाजपा एकजुट, गुट गिनती रहेगी कांग्रेस और चुनाव जीतती रहेगी भाजपा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। भाजपा की ओर से बुधवार को पड्डल मैदान से लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ महापदयात्रा निकाली गई। इसमें मंडी संसदीय क्षेत्र के 13 विधानसभा क्षेत्रों से भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। हाथों में तिरंगा और पार्टी के झंडे लेकर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। महापदयात्रा पड्डल मैदान से शुरू होकर सेरी मंच पर संपन्न हुई। यहां आयोजित जनसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कार्यकर्ताओं से वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में मंडी संसदीय क्षेत्र की सभी 10 विधानसभा सीटें जीतने का लक्ष्य तय कर आगे बढ़ने का आह्वान किया।
जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा पूरी तरह एकजुट है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2027 में प्रदेश में ऐतिहासिक वापसी करेगी। कांग्रेस के नेता भाजपा में गुटबाजी की बातें करते रहते हैं लेकिन वे गुट गिनते रहेंगे और भाजपा चुनाव जीतती रहेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को अभी से चुनावी तैयारी में जुट जाना चाहिए। जयराम ठाकुर ने मंडी के विकास को लेकर कहा कि यदि प्रदेश सरकार मंडी के बारे में अच्छा सोचती और क्षेत्र के विकास के लिए काम करती तो मंडी जिले की जनता भी सरकार के साथ चलती।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस बैलेट पेपर के साथ-साथ ईवीएम में भी हार चुकी है। प्रदेश 2027 के चुनावी वर्ष में प्रवेश कर चुका है और सरकार ने नई घोषणाएं शुरू कर दी हैं, जबकि पिछली गारंटियां अभी तक पूरी नहीं हुई हैं। उन्होंने महिलाओं को 1500 रुपये देने की गारंटी पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार पहले यह स्पष्ट करे कि योजना में पात्र कौन होगा और अपात्र कौन। उन्होंने प्रदेश पर बढ़ते कर्ज को लेकर भी सरकार को घेरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
महापदयात्रा में नहीं पहुंची सांसद कंगना
भाजपा की महापदयात्रा में सांसद कंगना रणौत शामिल नहीं हो पाई। जबकि यह मंडी संसदीय क्षेत्र की रैली मंडी में आयोजित हुई। इसके अलावा कार्यक्रम सदर विधायक अनिल शर्मा भी शामिल नहीं हो पाए। समिति से जुड़ी वर्कशॉप केरल में हाेने के कारण उनके महापदयात्रा में शामिल न होने की जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed