{"_id":"6a28581680e884dae302838b","slug":"iti-trainee-gets-electrocuted-while-fixing-fuse-suffers-burn-injuries-mandi-news-c-90-1-ssml1045-200012-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: फ्यूज लगाते समय करंट की चपेट में आया आईटीआई प्रशिक्षु, झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: फ्यूज लगाते समय करंट की चपेट में आया आईटीआई प्रशिक्षु, झुलसा
विज्ञापन
चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर नागचला और डडौर के बीच सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक अस्पताल में
नेरचौक में हादसा, हाथ-बाजू और पेट झुलसे; विद्युत बोर्ड की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
प्रैक्टिकल प्रशिक्षण ले रहा था प्रशिक्षु
संवाद न्यूज एजेंसी
नेरचौक (मंडी)। बल्ह उपमंडल के नेरचौक क्षेत्र में विद्युत बोर्ड के साथ प्रैक्टिकल प्रशिक्षण ले रहा एक आईटीआई प्रशिक्षु मंगलवार को करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में युवक का दायां हाथ, बाजू और पेट बुरी तरह झुलस गए। घायल का मेडिकल कॉलेज नेरचौक में उपचार चल रहा है। इस घटना के बाद विद्युत बोर्ड की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।
रिवालसर क्षेत्र के चढ़ी गांव निवासी निखिल चौहान पुत्र जीवन लाल पिछले करीब आठ माह से विद्युत बोर्ड के शिकायत कक्ष गलमा में एक वर्षीय प्रैक्टिकल प्रशिक्षण कर रहा है। मंगलवार को क्षेत्र में आई विद्युत शिकायत के बाद उसे एक ट्रांसफार्मर पर फ्यूज लगाने के लिए भेजा गया था। फ्यूज लगाने के दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गया और झटके से नीचे गिर पड़ा।
हादसे में उसके शरीर के कई हिस्से झुलस गए तथा अन्य चोटें भी आई हैं। स्थानीय लोगों ने उसे बेहोशी की हालत में रत्ती अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर कर दिया, जहां उसका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत अब पहले से बेहतर बताई जा रही है।
विज्ञापन
उधर, विद्युत उपमंडल नेरचौक के एसडीओ राजेश कुमार ने बताया कि बोर्ड में लाइन स्टाफ की कमी है। उन्होंने कहा कि युवक फ्यूज लगा चुका था, लेकिन उसी दौरान एक पक्षी के लाइन से टकराने से अर्थिंग हो गई, जिससे यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि घायल प्रशिक्षु का उपचार चल रहा है और उसकी स्थिति स्थिर है।