{"_id":"5810df954f1c1b3924bc3ca9","slug":"injured-child-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल मासूम की मौत
मंडी
Updated Wed, 26 Oct 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
accident shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करसोग (मंडी)। उपमंडल के ममेल के पास तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से घायल हुए आठ वर्षीय मासूम की बुधवार को आईजीएमसी शिमला में मौत हो गई। बच्चे की मौत से ममेल, सानना व भ्याल गांवों में शोक का माहौल है। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है। मामले में आरोपी नाबालिग बाइक चालक को भी पुलिस ने पकड़ लिया है। नाबालिग आरोपी को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
मासूम बच्चे की मौत की सूचना मिलते ही एएसआई भोम प्रकाश की अगुवाई में पुलिस आईजीएमसी शिमला पहुंची। गत शनिवार को क्षेत्र के निजी स्कूल में पढ़ने वाला खुविंद्र 8 पुत्र बोधराज गांव सानना डा. करसोग जब घर जा रहा था तो ममेल सरकारी स्कूल के पास तेज रफ्तार बाइक चालक ने बच्चे को टक्कर मार दी। जिससे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे स्थानीय लोगों ने करसोग अस्पताल में पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे आईजीएमसी शिमला के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
इलाज के दौरान ही शिमला में बुधवार को बच्चे ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पूछताछ के दौरान बाइक सवार को नाबालिग पाया। पूछताछ के बाद नाबालिग बाइक सवार को मां बाप की देखरेख में छोड़ दिया गया। कार्यकारी थाना प्रभारी झाबेराम शर्मा ने कहा कि आरोपी बाइक सवार को जल्द जुवेलाइन कोर्ट मंडी में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन