फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Indira Gandhi House became the champion in Kabaddi

Mandi News: कबड्डी में इंदिरा गांधी हाउस बना चैंपियन

Sun, 21 Sep 2025 12:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Indira Gandhi House became the champion in Kabaddi
वल्लभ कॉलेज मंडी में वुशू प्र​तियोगिता में ​भिड़ते ​खिलाड़ी। स्त्रोत- संवाद
मंडी। वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी में शनिवार को आयोजित इंटर-क्लास चैंपियनशिप का शनिवार को समापन हुआ। महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. संजीव कुमार ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। मेडल समारोह की शुरुआत में छात्रों ने लुड्डी के साथ की। इसके बाद विजेताओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

बास्केटबाल कन्या में पीटी उषा हाउस विजेता रहा। टीम ने इंदिरा हाउस को 15–14 से हराया। बाल वर्ग में कलाम हाउस ने नेहरू हाउस को 43–32 से हराया। वॉलीबाल कन्या वर्ग में पीवी सिंधु हाउस और बाल वर्ग में वीजीसी मंडी विजेता रहा। कबड्डी कन्या में इंदिरा गांधी हाउस और बाल वर्ग में एसपीयू मंडी विजेता रहा। टेबल टेनिस बाल वर्ग में राहुल शर्मा विजेता, खेमराज उपविजेता रहा। कन्या वर्ग में दामिनी विजेता और दीया उपविजेता रहीं।
विज्ञापन

शूटिंग 10 मीटर एयर पिस्टल एवं राइफल पुरुष में सावथक लखनपाल ने स्वर्ण, अरमान वर्मा ने रजत, आदित्य सिंह राणा ने कांस्य पदक जीता। पुरुष एयर राइफल में अर्पित सिंह ने स्वर्ण, मोनू ने रजत, शिवम ठाकुर कांस्य पदक हासिल किया। महिला एयर पिस्टल में कशिश शर्मा ने स्वर्ण, आकांक्षा ठाकुर ने रजत, कविता ठाकुर ने कांस्य पदक अपने नाम किया। महिला एयर राइफल में प्रभजोत कौर ने स्वर्ण, उषा ठाकुर ने रजत, दीपिका ने कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वुशू कन्या वर्ग में प्रतिक्षा, अदिति, पारिधि, रंजना, कनिका नेगी, राधिका अव्वल रहे। बाल वर्ग में इश्मित, राहुल, तरुण चौधरी, मोहम्मद सामी, शिवम, सचिन, आदित्य, पारस कश्यप, निखिल, विशाल, युगल सैनी अव्वल रहे। रेसलिंग कन्या वर्ग में कल्पना, हीना देवी, पारिधि, अदिति, स्मृति, राधिका, कनिका नेगी, समृद्धि ने स्वर्ण पदक जीता। बाल गर्व में सुशील, कीर्तन, अक्षित वर्मा, विशाल, सचिन, विजय कुमार, अर्पित, अंकुश, धीरज, युगल सैनी विजेता रहे।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed