फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Illegal liquor recovered in the community hall of Panchayat Ghar, case registered

Mandi News: पंचायत घर के सामुदायिक भवन में अवैध शराब बरामद, केस दर्ज

Wed, 30 Oct 2024 06:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Wed, 30 Oct 2024 06:50 PM IST
विज्ञापन
Illegal liquor recovered in the community hall of Panchayat Ghar, case registered
पुलिस ने पंचायत प्रधान और सचिव से भी की पूछताछ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
थुनाग (मंडी)। संपूर्ण नशा बंदी करने वाली ग्राम पंचायत चिऊणी के भवन से आठ पेटी वीआरवी संतरा देसी शराब की बरामद हुई है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। सरकारी सामुदायिक भवन से अवैध शराब बरामद होने पर पुलिस ने पंचायत प्रधान और सचिव से भी पूछताछ की है। दोनों ने अनभिज्ञता जाहिर की है। हालांकि सामुदायिक भवन से अवैध शराब बरामद होने पर पंचायत पदाधिकारियों की भूमिका पर भी सवालिया निशान उठने लगे हैं।

पूर्व सरकार ने इस भवन में पीएचसी खोली थी, जिसके डिनोटिफाई होने के बाद से सामुदायिक भवन खाली पड़ा हुआ था। चिऊणी बाजार में अवैध शराब के कारोबार से तंग आकर ग्राम पंचायत चिऊणी ने तत्कालीन महिला प्रधान इंदिरा देवी की अगुवाई में वर्ष 2016-2017 में प्रस्ताव पारित कर शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया था। महिला मंडलों ने शराब और जुए के खिलाफ रात्रि में गश्त अभियान भी चलाया था जिससे कुछ समय तक अंकुश लगा रहा। अब सामुदायिक भवन से अवैध शराब बरामद होने से पंचायत के दावे की पोल खुल गई है। जंजैहली थाना क्षेत्र के तहत चिऊणी में अवैध शराब मिलने की पुष्टि करते हुए एसपी साक्षी वर्मा ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएचओ जंजैहली को जांच सौंपी गई है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस ने जिलेभर में नशाखोरी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed