{"_id":"67eace8345a339aaf40eed99","slug":"iit-mandi-celebrated-technical-festival-mandi-news-c-90-1-mrt1064-152096-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: आईआईटी मंडी ने मनाया तकनीकी महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: आईआईटी मंडी ने मनाया तकनीकी महोत्सव
विज्ञापन
आईआईटी मंडी में तीन दिवसीय तकनीकी महोत्सव के समापन पर मौजूद लोग।
मंडी। आईआईटी मंडी में इनोवेशन लैब्स की ओर से संचालित और बोस्टन साइंटिफिक, मासाई और एचपीडीटी की ओर से सह-संचालित एक्सपीईसीटीओ-25 का तीन दिवसीय तकनीकी महोत्सव मनाया गया। यह आईआईटी मंडी के वार्षिक तकनीकी उत्सव का तीसरा संस्करण है। इसमें राष्ट्रीय स्तर पर आईआईटी मंडी और भारत की तकनीकी क्षमता के बढ़ते प्रभाव को प्रदर्शित किया।
देशभर के उभरते इंजीनियरों ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिस्पर्धा करने, नवाचार करने और अपनी विशेषज्ञता प्रदर्शित करने के लिए महोत्सव में हिस्सा लिया। मुख्य उत्सव से 15 दिन पहले प्री-इवेंट्स की शुरुआत हुई, जिसमें पाथवे की ओर से जेन-एआई और डायनामिक आरएजी बूटकैंप जैसे आकर्षक सत्र, साइटेक और टेकब्रेन की ओर से आयोजित साइबर सुरक्षा और एआई कार्यशालाएं शामिल रहीं।
प्री-फेस्ट में एक रोमांचक वेलोरेंट गेमिंग प्रतियोगिता करवाई गई। महोत्सव का शुभारंभ 28 मार्च को बतौर मुख्यातिथि एसडीएम सुमरा ने किया। समारोह में छात्र डीन डॉ. तुषार जैन और एसएपी के अध्यक्ष डॉ. गोपीश्रीकांत रेड्डी ने भी प्रेरणादायक भाषण दिए। सोमवार को समापन समारोह में फिरदौस बैंड गायक अखिल और डीजे नाइट का आयोजन किया गया। महोत्सव में देशभर के 70 से अधिक कॉलेजों के 500 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। संवाद