फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   IGNOU explained the education system in the induction program

Mandi News: इग्नू ने इंडक्शन कार्यक्रम में बताई शिक्षा प्रणाली

Sun, 25 May 2025 12:06 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
IGNOU explained the education system in the induction program
मंडी। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) अध्ययन केंद्र मंडी ने शैक्षणिक सत्र 2025 में नामांकित नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए एक विशेष इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम ऑनलाइन माध्यम से आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता इग्नू अध्ययन केंद्र मंडी के समन्वयक डॉ. राजकुमार ठाकुर ने की।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों का स्वागत किया और कहा कि इग्नू शिक्षा के क्षेत्र में समान अवसर और व्यापक पहुंच सुनिश्चित करने वाला अग्रणी संस्थान है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को इग्नू की प्रवेश प्रक्रिया, पाठ्यक्रम संरचना, प्रायोगिक कार्य, परीक्षा प्रणाली, डिजिटल प्लेटफार्म, मूल्यांकन प्रक्रिया, असाइनमेंट और प्रोजेक्ट वर्क से संबंधित जानकारी दी गई। इस अवसर पर इग्नू अध्ययन केंद्र मंडी के सह-समन्वयक डॉ. महेंद्र सिंह, पत्रकारिता एवं जनसंचार के काउंसलर फ्लाइंग ऑफिसर डॉ. चमन और शिक्षा विषय की काउंसलर डॉ. मोनिका ने भी विद्यार्थियों को जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed