फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   If the location of the boarding school is changed, we will protest: Bir Singh

बोर्डिंग स्कूल का स्थान बदला तो करेंगे आंदोलन : बीर सिंह

Wed, 02 Apr 2025 05:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 05:06 PM IST
विज्ञापन
If the location of the boarding school is changed, we will protest: Bir Singh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बालीचौकी (मंडी)। भाजपा ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष बीर सिंह भारद्वाज ने कहा है कि राजीव गांधी बोर्डिंग स्कूल को अगर दूसरी जगह खोला गया तो स्थानीय लोगों की मदद से आंदोलन किया जाएगा।
पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि बोर्डिंग स्कूल बालीचौकी में ही खोला जाए। बालीचौकी सराज विस क्षेत्र का अभिन्न अंग है, ऐसे में कांग्रेस को बालीचौकी क्षेत्र के लोगों के साथ विकास में भेदभाव नहीं करना चाहिए। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बालीचौकी के नौणा चलेला में राजीव गांधी बोर्डिंग स्कूल खोलने की पिछली विधानसभा में बात कही थी।
विज्ञापन

एक वर्ष बीतने के बाद भी इस बारे में मुख्यमंत्री कोई जिक्र नहीं कर रहे हैं। हाल में ही केंद्र सरकार ने सराज के थुनाग में केंद्रीय विद्यालय खोलने को लेकर प्रक्रिया पूरी करवा दी है। इसके लिए उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार जताया है। कुछ लोग बालीचौकी का विकास देखना नहीं चाहते हैं। मुख्यमंत्री से मांग की है कि इस स्कूल को बालीचौकी में ही खोला जाए अन्यथा वह क्षेत्र के लोगों के साथ आंदोलन शुरू करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed