फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   If the grant is to be taken, the Municipal Corporation will have to increase the house tax, currently the collection is being done at the rates fixed in 2016.

Mandi News: ग्रांट लेनी है तो नगर निगम को बढ़ाना पड़ेगा गृहकर, अभी 2016 में तय दरों पर हो रही वसूली

Fri, 25 Oct 2024 05:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Fri, 25 Oct 2024 05:55 AM IST
विज्ञापन
If the grant is to be taken, the Municipal Corporation will have to increase the house tax, currently the collection is being done at the rates fixed in 2016.
शहर में आठ साल में तीन हजार रुपये तक बढ़ गया है कमरों को किराया
विज्ञापन

ग्रांट नहीं मिली तो निगम को कर्मचारियों की सैलरी देना भी होगा मुश्किल

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। नगर निगम मंडी ने 8 साल बाद गृहकर की दरों में वृद्धि का प्रस्ताव पारित किया है। मौजूदा समय में नगर परिषद के समय 2016 में तय दरों के हिसाब से गृहकर वसूला जा रहा है। आमदनी चवन्नी और खर्चे रुपया की स्थिति बनने पर अब निगम को ग्रांट के लिए गृहकर की दरों में बढ़ोतरी करना जरूरी हो गया है। शहर में पिछले 8 साल में कमरों का किराया भी 3 से 4 हजार रुपये तक बढ़ा है।
2016 में दो कमरों का किराया चार हजार तक था, जो अब बढ़कर आठ हजार रुपये तक हो गया है। दुकानों में 5 से 7 रुपये में मिलने वाली चाय तक के रेट 12 रुपये पहुंच गए हैं। शहर में पिछले आठ साल में भवन मालिकों और व्यवसायियों की आय भी बढ़ी है, लेकिन नगर निगम सुविधाएं देने के बावजूद आय नहीं बढ़ा पाया है। ऐसे में यूडी से ग्रांट के लिए निगम को गृहकर की दरों को बढ़ाना जरूरी हो गया है। अगर निगम को ग्रांट नहीं मिलती है तो कई विकास कार्यों समेत अपने कर्मचारियों को सैलरी देने के भी लाले पड़ जाएंगे। इसे लेकर निगम ने हाल में सदन में प्रस्ताव पारित कर गृहकर की दरें प्रस्तावित कर दी हैं। हालांकि इन दरों पर अभी मंथन किया जाना बाकी है। इसके बाद ही इन्हें मंजूरी के लिए आगे भेजा जाएगा। उधर, नगर निगम के आयुक्त एचएस राणा ने कहा कि ग्रांट के लिए गृहकर की दरों में बढ़ोतरी जरूरी है। फिलहाल गृहकर को लेकर दरें प्रस्तावित की गई हैं।
विज्ञापन


बॉक्स
गृहकर में बढ़ोतरी का समर्थन करने वाले पार्षदों को हराने के लिए चलाएंगे अभियान : गोपाल
निगम की ओर से हाल में प्रस्तावित गृहकर दरों में बढ़ोतरी का विरोध शुरू हो गया है। जेल रोड मस्जिद में कथित अवैध निर्माण मामले में आवाज बुलंद करने वाले गोपाल कपूर ने बुधवार देर शाम को शहरवासियों के साथ राजमहल होटल में बैठक की और प्रस्तावित गृहकर की दरों को लेकर विरोध जताया। उन्होंने कहा कि शहरवासी अपनी संपत्ति के खुद किरायेदार बन रहे हैं, जबकि नगर निगम मंडी को कोई पूछने वाला नहीं है। इस दौरान निर्णय लिया कि हाउस में जिन पार्षदों ने प्रस्तावित गृहकर बढ़ोतरी करने और पड्डल में इंडोर स्टेडियम बनाने का समर्थन किया है। उन्हें हराने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। भैया दूज के बाद यह आंदोलन किया जाएगा। इससे पहले छोटी-छोटी बैठकें कर लोगों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार है, जब व्यावसायिक सेल्फ खुला क्षेत्र में नाली, सीढ़ियां, आंगन, खेत, गार्डन, रास्ता और स्लैब आदि पर लोगों से 141 रुपये प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से गृहकर वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रस्तावित हैं, अभी फाइनल नहीं गृह कर की दरें : महापौर
गृहकर की दरों को लेकर नगर निगम के महापौर ने कहा कि अभी ये दरें प्रस्तावित की गई हैं। जनता, निगम और पार्षदों से विचार के बाद इस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। इसमें जनता और निगम दोनों को देखा जाएगा। जरूरत के अनुसार प्रस्तावित दरों में कटौती की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed