{"_id":"6a4a477b40b749768205a5ef","slug":"if-classes-do-not-start-at-the-kholi-primary-school-a-protest-will-be-held-mandi-news-c-90-1-mnd1026-203649-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: प्राथमिक पाठशाला खोली में कक्षाएं शुरू नहीं हुईं तो करेंगे प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: प्राथमिक पाठशाला खोली में कक्षाएं शुरू नहीं हुईं तो करेंगे प्रदर्शन
विज्ञापन
ऐहजू पंचायत में स्कूल पर ताला लटकने से अभिभावकों में आक्रोश
शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। ऐहजू पंचायत की प्राथमिक पाठशाला खोली में अचानक ताला लगने के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। स्कूल बंद होने और विद्यार्थियों को अन्य विद्यालय में मर्ज किए जाने के विरोध में ग्रामीणों ने बड़े धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है। रविवार को एसएमसी अध्यक्ष कंचन देवी की अध्यक्षता में अभिभावकों की बैठक हुई, जिसमें शिक्षा विभाग के इस निर्णय पर नाराजगी जताई गई। अभिभावकों ने अधिकारियों को सात दिनों के भीतर स्कूल में कक्षाएं पुनः शुरू करने का अल्टीमेटम दिया है। अभिभावकों उमा, लता, जगदीश, लेख राज, संजय, ध्यान सिंह, बलवीर, राजेंद्र और बबीता ने बताया कि इस स्कूल में लगभग 12 विद्यार्थी अध्ययनरत थे, जिन्हें अब दूसरे स्कूल में जाना पड़ रहा है। उनका कहना है कि करीब एक बीघा भूमि में बने दो मंजिला भवन में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होने के बावजूद स्कूल को बंद कर दिया गया और बच्चों को स्थानांतरित कर दिया गया। करीब एक घंटे चली बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि सात दिन के भीतर कक्षाएं पुनः शुरू नहीं की गईं तो ग्रामीण धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में सरकार को स्कूल पुनः बहाल करने का प्रस्ताव भी सौंपा गया है। मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई है।
ऐहजू पंचायत के खोली गांव में प्राथमिक पाठशाला के अचानक बंद होने से विद्यार्थियों और अभिभावकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
पंचायत प्रधान बीरबल ने भी इस मुद्दे पर ग्रामीणों के साथ समर्थन जताया है। पंचायत समिति सदस्य सरला ने शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि अभिभावकों ने सात दिनों के भीतर कक्षाएं शुरू न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।