फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   HRTC will now run special buses according to the number of passengers at bus stands

Mandi News: अड्डों पर यात्रियों की संख्या के अनुसार अब विशेष बसें चलाएगा परिवहन निगम

Sat, 02 Nov 2024 07:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sat, 02 Nov 2024 07:24 AM IST
विज्ञापन
HRTC will now run special buses according to the number of passengers at bus stands
दीपावली त्योहार के बाद बस अड्डे में कार्य स्थलों को वापस लौटने के लिए पहुंचे यात्री। संवाद
मंडी। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) अब मंडी मंडल के तहत बस अड्डों पर यात्रियों की संख्या के अनुसार चंडीगढ़, दिल्ली और अन्य स्थानों के लिए विशेष बसें चलाएगा। जैसे-जैसे यात्रियों की संख्या बढ़ेगी, बस अड्डे पर तुरंत अतिरिक्त बस उपलब्ध करवाई जाएगी। त्योहारी सीजन खत्म होने के बाद अब लोग अपने कार्यस्थलों की ओर लौटने लगे हैं और यह सिलसिला रविवार तक जारी रहेगा।
विज्ञापन

मंडी, सुंदरनगर, सरकाघाट, कुल्लू, मनाली सहित अन्य बस अड्डों पर बाहरी राज्यों और हिमाचल के प्रमुख स्थलों के लिए एचआरटीसी की विशेष बसें उपलब्ध रहेंगी। एचआरटीसी प्रबंधन ने इस सेवा के लिए पहले से ही उचित तैयारी की है। जब भी विशेष गंतव्य के लिए यात्री उपलब्ध होंगे, संबंधित आरएम तुरंत बस उपलब्ध कराएंगे, ताकि यात्रियों को समय पर रवाना किया जा सके।
विज्ञापन

एचआरटीसी मंडल मंडी के डीएम विनोद ठाकुर ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए बसें उनकी संख्या के अनुसार उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि त्योहारी सीजन के बाद कार्य स्थलों की ओर लौटने वाले लोगों की संख्या अधिक रहती है। एचआरटीसी प्रबंधन इस बात का ध्यान रख रहा है कि बाहरी राज्यों से घर लौटने वाले यात्रियों को स्थानीय स्तर पर बसों और स्टाफ की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि वे आराम से अपने कार्यस्थलों तक पहुंच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोगिंद्रनगर से बद्दी, नालागढ़, चंडीगढ़ और दिल्ली के लिए चलेंगी विशेष बसें
जोगिंद्रनगर (मंडी)। दिवाली पर्व पर हिमाचल और पड़ोसी राज्यों से घर लौटे यात्रियों की सुविधा के लिए एचआरटीसी धर्मशाला मंडल ने बस डिपुओं में 32 अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की है, जो तीन नवंबर तक उपलब्ध रहेंगी। इससे यात्रियों को अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। एचआरटीसी जोगिंद्रनगर बस डिपो से नालागढ़, बद्दी के अलावा दिल्ली और चंडीगढ़ के लिए भी अतिरिक्त बसों का लाभ यात्रियों को मिलेगा। धर्मशाला मंडल के मंडलीय प्रबंधक पंकज चड्ढा ने बताया कि यात्रियों की संख्या को देखते हुए अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। पहले चरण में 32 बसों को आरक्षित किया गया है। इसके लिए अतिरिक्त चालक और परिचालक भी तैनात किए गए हैं। जोगिंद्रनगर और बैजनाथ के क्षेत्रीय प्रबंधक नीतिश शर्मा ने भी पुष्टि की कि यात्रियों की सुविधा के अनुरूप अतिरिक्त बसों को चलाया जाएगा, ताकि सभी यात्रियों को सुगम और सुरक्षित सफर का अनुभव मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed