{"_id":"676d5bb54828ed0b9a05d206","slug":"hrtc-team-registered-victory-over-mr-xi-mandi-news-c-90-1-mnd1001-143853-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: एचआरटीसी टीम ने एमआर इलेवन पर दर्ज की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: एचआरटीसी टीम ने एमआर इलेवन पर दर्ज की जीत
विज्ञापन
मंडी। पड्डल मैदान में सतगुरु प्रताप सिंह स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हो गई। पहले मैच में हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की टीम ने एमआर इलेवन जूनियर को छह विकेट से पराजित किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ नामधारी संगत मंडी ट्रस्ट के मुखिया पृथी पाल ने किया। परिवहन निगम की टीम के कप्तान ने टाॅस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।
एमआर इलेवन जूनियर की टीम ने निर्धारित ओवरों में 101 रनों का स्कोर बनाया। परिवहन निगम की टीम ने चार विकेट खोकर जीत के लिए जरूरी लक्ष्य को हासिल कर लिया। दूसरा मैच बार इलेवन और एमआर इलेवन के बीच खेला गया।
बार इलेवन ने 15 ओवर में 134 रन बनाए। एमआर इलेवन ने 14.1 ओवर में छह विकेट खोकर 135 रन बनाकर मैच जीत लिया। प्रतियोगिता के आयोजक राजेंद्र राजा, पार्षद हरदीप सिंह राजा समेत अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद