फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   HRTC pensioners said, will protest if not called for talks

Mandi News: एचआरटीसी पेंशनर बोले, वार्ता के लिए नहीं बुलाया तो करेंगे प्रदर्शन

Mon, 16 Sep 2024 08:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Mon, 16 Sep 2024 08:14 AM IST
विज्ञापन
HRTC pensioners said, will protest if not called for talks
मंडी के जेल रोड ​स्थित वरिष्ठ नागरिक भवन में पथ पेंशनर्स कल्याण संगठन की बैठक में भाग लेते पेशन
मंडी। एचआरटीसी पेंशनर्स कल्याण संगठन मंडी इकाई की मासिक बैठक रविवार को संगठन के जिला प्रधान अनूप कपूर की अध्यक्षता में वरिष्ठ नागरिक भवन मंडी में हुई। बैठक में मांगों को लेकर मंथन किया। पेंशनरों ने कहा कि उपमुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री पेंशनर्स की मांगों को लेकर विमर्श करना जरूरी नहीं समझ रहे हैं। सरकार न्यायालय के आदेशों को लागू करवाने के लिए भी गंभीर नहीं है।
विज्ञापन

पेंशनरों ने चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार एचआरटीसी के पेंशनरों के प्रति बेरुखी और संवेदनहीनता को छोड़कर संगठन को वार्ता के लिए बुलाएं और समस्याओं का निवारण करें। यदि पेंशनर्स के लिए समय रहते वार्ता और संवाद नहीं किया तो संगठन फिर सड़कों पर उतर कर प्रचंड विरोध-प्रदर्शन करने पर मजबूर होगा।
विज्ञापन

संगठन के जिला प्रधान अनूप कपूर और महासचिव रोशन लाल कटोच ने बताया कि पेंशनर्स की कई समस्याएं लंबे समय से सरकार और प्रबंधन के समक्ष विचाराधीन हैं। उन्होंने सरकार से मांग करते कहा कि हर माह पेंशन के लिए समुचित राशि (25 करोड़) अलग से बजट में दी जाए ताकि बुजुर्ग पेंशनर्स को पेंशन नियमित रूप से मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा पिछली सरकार के समय से लगभग 3 वर्षों से लंबित संशोधित पेंशन के एरियर की पहली किस्त 50000 रूपये की अदायगी के साथ दूसरी किस्त का भी भुगतान किया जाए। जनवरी 2015 से पहले सेवानिवृत्त कर्मचारियों का पुनः पेंशन संशोधन का कार्य जल्द पूरा किया जाए। संशोधित पेंशन और डीए के एरियर्स का तुरंत भुगतान और वर्षों से लंबित चिकित्सा बिलों का भी समय पर भुगतान करवाया जाए।

बैठक में सुरेश चंद्र, रोशन लाल कटोच, देवी सिंह, चंद्र सिंह, सुभाष शर्मा, पवन शर्मा, चमन लाल शर्मा, प्रेम सिंह रावत, बलवंत सेन, भूरि सिंह, प्रकाश चंद ,पद्मनाभ, पवन शर्मा, तेज सिंह ठाकुर, धनी राम, वीरी सिंह, भारत भूषण आदि पेंशनर्स मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed