{"_id":"581230bf4f1c1b944ebc4046","slug":"hrtc-bus-missing-on-spot","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात को खराब हुई एचआरटीसी की बस मौके से गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात को खराब हुई एचआरटीसी की बस मौके से गायब
मंडी
Updated Thu, 27 Oct 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
HRTC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मपुर (मंडी)। रामपुर धर्मपुर रूट पर चलने वाली बस बुधवार रात को खाबर खड्ड के पास जंगल में खराब हो गई। जिस कारण एचआरटीसी के ड्राइवर और कंडक्टर ने बस को वहां पर खड़ा कर दिया। लेकिन, जब सुबह दोनों मौके पर पहुंचे तो बस वहां से गायब थी। दोनों ने इसकी सूचना प्रबंधन को दी। प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बस मौके से डेढ़ किमी की दूरी पर बरामद की गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बस के खराब होने के बाद चालक और परिचालक खाना खाने के लिए वहां से दूर गांव में चले गए।
सुबह जब चालक और परिचालक बस ले जाने के लिए आए तो बस को वहां से गायब पाकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने इसकी सूचना निगम प्रबंधन को दी। प्रबंधन ने धर्मपुर थाना को इस बारे में सूचित किया। हालांकि, कुछ घंटे के बाद बस को वहां से लगभग एक डेढ़ किलोमीटर आगे जाकर शेरपुर के पास पाया। तब तक पुलिस की टीम भी एएसआई हरनाम सिंह के नेतृत्व में वहां पहुंच चुकी थी। बस सही सलामत मिलने से जहां एचआरटीसी के अधिकारियों और बस के चालक व परिचालक से राहत की सांस ली। डीएसपी मदन धीमान ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन