फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   HRTC bus crashes in Brang, 20 passengers narrowly escape death

Mandi News: ब्रांग में एचआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्त, 20 यात्रियों की बाल-बाल बची जान

Fri, 08 Aug 2025 05:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Fri, 08 Aug 2025 05:51 AM IST
विज्ञापन
HRTC bus crashes in Brang, 20 passengers narrowly escape death
धर्मपुर के ब्रांग में दुर्घटनाग्रस्त एचआरटीसी बस। स्रोत जागरूक पाठक
धर्मपुर (मंडी)। हिमाचल पथ परिवहन निगम डिपो सरकाघाट की एक बस बीते बुधवार सुबह करीब 9:00 बजे ब्रांग में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में सवार 20 यात्रियाें की जान बाल-बाल बची।
विज्ञापन

बस मंडप से वाया हुक्कल सरकाघाट की ओर आ रही थी। चालक हेमराज के अनुसार ब्रांग के पास उतराई में अचानक बस की प्रेशर ब्रेक फेल हो गई जबकि आरएम का कहना है कि बस के तीन चक्कों के ब्रेक सही थे। निगम की प्रारंभिक जांच में चालक की लापरवाही पाई गई है। इस पर अब विभागीय कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

चालक हेमराज के अनुसार ब्रेक फेल होने पर सड़क किनारे मिट्टी का ढेर देखते हुए बस को नाली की तरफ मोड़ा और सुरक्षित तरीके से बस रुक गई। इस घटना में सभी सवारियां सुरक्षित हैं। बस को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। इसके बाद मौके पर जाम लग गया, इस पर उन्होंने प्रेशर पाइप बांधा और जैसे-तैसे बस को आगे तक पहुंचाया। इस तरह जाम खुल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी आरएम मेहर चंद को दी गई। आरएम की तरफ तुरंत कार्रवाई करते हुए रिकवरी वैन और मेकेनिकों की टीम को मौके पर भेजा और बस को सरकाघाट पहुंचाया गया। उधर, क्षेत्रीय प्रबंधक मेहर चंद ने बताया कि ब्रेक फेल नहीं हुई थी। यह चालक की लापरवाही से जुड़ा मामला है। बस के तीन चक्कों की ब्रेक काम कर रही थी।

चालक घटना स्थल से बस को नीचे पुल के पास ले आया था। अगर गाड़ी के ब्रेक फेल थे तो वहां बस को कैसे ला सकता था। उन्होंने इस मामले को पूर्ण रूप से चालक की लापरवाही से जुड़ा हुआ बताया है। इसी के चलते विभागीय कार्रवाई की भी बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed