{"_id":"68e6ae2559ec8f2816057693","slug":"hrtc-bus-collides-with-a-truck-parked-in-aut-tunnel-six-injured-mandi-news-c-90-1-ssml1045-172401-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: औट टनल में खड़े ट्रक से टकराई एचआरटीसी बस, छह लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: औट टनल में खड़े ट्रक से टकराई एचआरटीसी बस, छह लोग घायल
Thu, 09 Oct 2025 06:55 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Thu, 09 Oct 2025 06:55 AM IST
विज्ञापन
ओट टनल के अंदर ट्रक से टकराई एचआरटीसी बस। स्त्रोत- पुलिस विभाग
नगवाईं (मंडी)। किरतपुर-मनाली फोरलेन पर पुलिस थाना औट के तहत औट टनल में बुधवार सुबह 5:30 बजे एक एचआरटीसी बस खड़े ट्रक के पीछे टकरा गई। घटना के बाद यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। घटना में छह लोग घायल हुए हैं। इनका नगवाईं में इलाज चल रहा है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद टनल में कुछ देर के लिए जाम लग गया।
पुलिस के अनुसार कुल्लू से शिमला जा रही एचआरटीसी बस से चालक का नियंत्रण खो गया और बस खड़े ट्रक के पीछे टकरा गई। घटना में राम दयाल पुत्र चमारू राम निवासी गांव भड़ोल डाकघर भराडु तहसील जोगिंद्रनगर, ज्योति प्रकाश पुत्र अच्छर सिंह गांव शिल्लीखड्ड डाकघर कुफरी तहसील पधर, खरनु राम पुत्र कौला राम गांव सिहणु डाकघर हनोगी तहसील बालीचौकी, राजीव पुत्र अमर नाथ गांव व डाकघर चांदपुर तहसील सदर जिला बिलासपुर (एचआरटीसी बस चालक), अमर सिंह पुत्र बलि राम निवासी गांव व डाकघर मोड़ तहसील करसोग (ट्रक चालक) और रमेश लाल पुत्र श्याम लाल गांव व डाकघर जिया तहसील भुंतर जिला कुल्लू को मामूली चोटें आई है जिनका इलाज सिविल अस्पताल नगवाईं में चल रहा है। उधर, पुलिस अधीक्षक मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि इस संबंध में पुलिस थाना औट में केस दर्ज किया गया। मामले में जांच जारी है।