Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   HRTC bus breaks down in the middle of the road; passengers left stranded in a traffic jam for hours

Mandi News: बीच सड़क खराब हुई एचआरटीसी की बस, घंटों जाम में फंसे यात्री

Tue, 10 Nov 2026 05:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 05:08 PM IST
विज्ञापन
HRTC bus breaks down in the middle of the road; passengers left stranded in a traffic jam for hours
संकरी सड़क पर बीचोबीच खराब हुई बस, महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे हुए परेशान
विज्ञापन

लोगों ने उठाए बसों की फिटनेस पर सवाल

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। गोलवां-लडभड़ोल सड़क पर सोमवार देर शाम एचआरटीसी की बस में तकनीकी खराबी आने से यातायात ठप हो गया। संकरी सड़क पर बस खड़ी होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्री घंटों जाम में फंसे रहे।
जाम में महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे भी परेशान हुए। ठंड और खाने-पीने की दिक्कत के चलते कई यात्री पैदल ही गंतव्य की ओर निकल गए, जबकि कुछ घंटों तक वाहनों में फंसे रहे। स्थानीय निवासी दिनेश और बलवीर ने आरोप लगाया कि सड़क की खराब हालत के बावजूद बसों की नियमित जांच नहीं हो रही है। उन्होंने एचआरटीसी प्रबंधन से संकरे पहाड़ी मार्गों पर फिट और अच्छी हालत वाली बसें भेजने की मांग की।
विज्ञापन

उधर, एचआरटीसी धर्मशाला डिविजन के मंडलीय प्रबंधक पंकज चड्ढा ने कहा कि स्थानीय डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक से बसों में आ रही दिक्कतों की रिपोर्ट लेकर उचित समाधान के निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed