फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   HRTC bus and car collide, drivers get into a scuffle

Mandi News: एचआरटीसी की बस और कार में टक्कर, चालक आपस में उलझे

Sat, 07 Mar 2026 12:18 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
HRTC bus and car collide, drivers get into a scuffle
जोगिंद्रनगर बाजार में लग गया जाम, लोगों के हस्तक्षेप करने पर हटाए वाहन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर मुख्य बाजार में शुक्रवार सुबह एचआरटीसी की बस और कार की टक्कर के बाद वाहन चालकों में गहराए विवाद से मंडी-पठानकोट हाईवे की सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। करीब 30 मिनट तक हाईवे के दोनों तरफ वाहनाें की लंबी कतारों में वाहनों के फंस जाने से सैकड़ों यात्री परेशान हुए। पैदल गुजरने वालों को भी हाईवे पर स्थान न मिलने से स्थिति और भी विकराल हो गई।

शुक्रवार सुबह करीब दस बजे जब हाईवे की सड़क पर बेतहाशा वाहन गुजर रहे थे। अचानक जोगिंद्रनगर बस स्टैंड की ओर आ रही परिवहन निगम की बस और शहर से मंडी की ओर जा रही एक कार आपस में टकरा जाने से हाईवे पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। यही नहीं दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों के चालक आपस में उलझ पड़े, जिस कारण यातायात बुरी तरह से प्रभावित हो गया। करीब तीस मिनट की गहमागहमी के बीच मौके पर मौजूद लोगों के हस्तक्षेप करने के बाद बीच सड़क पर फंसे दोनों वाहनों को हटाया गया। इस कारण शहर भर में वाहनों के फंसने से यातायात व्यवस्था करीब एक घंटे तक चरमराई रही। उधर, पुलिस थाना जोगिंद्रनगर के कार्यवाहक प्रभारी लाल चंद ने बताया कि पुलिस टीम पहुंचने से पहले ही वाहनाें को घटनास्थल से हटा दिया गया था। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed