{"_id":"69078d86e4d6f8319e0e28d5","slug":"hrtc-bus-accused-of-issuing-wrong-challan-mandi-news-c-90-1-ssml1045-174939-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: एचआरटीसी बस का गलत चालान काटने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: एचआरटीसी बस का गलत चालान काटने का आरोप
विज्ञापन
मंडी। जिले के डडौर में एचआरटीसी बस का चालान काटने पर एचआरटीसी कंडक्टर यूनियन ने कड़ा एतराज जताया है। यूनियन ने इस चालान को गलत बताया है। इस संबंध में एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है।
एचआरटीसी कंडक्टर यूनियन के राज्य मीडिया प्रभारी ललित राजपूत ने कहा कि बीते 26 मई काे एचआरटीसी बस डडौर पर अपने समय के अनुसार बस स्टॉप पर खड़ी थी, लेकिन पुलिस कर्मचारी ने एचआरटीसी बस का चालान काट दिया। ललित राजपूत ने कहा कि पुलिस कर्मचारी से एक दिन बस में पहचान कार्ड मांग लिया था, इसका बदला चालान कर पूरा किया।
यूनियन के राज्य मीडिया प्रभारी ललित राजपूत ने कहा कि परिचालक बस में अपनी ड्यूटी निभाते हैं। पहचान पत्र मांगना भी उनकी ड्यूटी है। ऐसे में बदले की भावना से कार्रवाई करना गलत है। एचआरटीसी रोजाना हजारों यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने का कार्य करती है। ऐसे में हर यात्री का उचित टिकट काटना उनकी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
उन्होंने साफ किया कि पुलिस से बदतमीजी नहीं की है। कहा कि पुलिस जवान ट्रैफिक खुद से संभाल नहीं पा रहा था। कहा कि बेवजह चालान कर प्रताड़ित करना सही नहीं है। पुलिस को चाहिए कि तथ्यों के आधार पर कार्रवाई करें। उधर, एसपी साक्षी वर्मा ने बताया कि मामले में जांच पड़ताल की जाएगी। संवाद