फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   HRTC bus accident: 25 passengers escape narrowly due to the presence of mind of the driver

एचआरटीसी बस हादसा : चालक की सूझबूझ से 25 यात्री बाल-बाल बचे

Thu, 08 May 2025 06:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 08 May 2025 06:24 AM IST
विज्ञापन
HRTC bus accident: 25 passengers escape narrowly due to the presence of mind of the driver
दुर्घटनाग्रस्त बस से सीढ़ी लगाकर सामान उतारता परिचालक। -स्रोत : जागरूक पाठक
पधर (मंडी)। मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार सुबह करीब 6:00 बजे देव पब्लिक स्कूल उरला के पास एचआरटीसी की बस अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर निकल गई। हादसे के समय एचआरटीसी डिपो बैजनाथ की इस बस में 25 यात्री सवार थे। हालांकि चालक संदीप कुमार की सूझबूझ से सभी यात्री बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

बस बैजनाथ से शिमला जा रही थी और लगभग 50 किमी का सफर तय करने के बाद यह हादसा हुआ। अचानक बस का मेन पट्टा टूटने की आवाज आई और बस नियंत्रण से बाहर हो गई। चालक संदीप कुमार ने तत्परता दिखाते हुए बस को सड़क के खाई में गिरने का आशंका देख पेड़ के सहारे रोक लिया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई।
विज्ञापन

अगर चालक ने सही समय पर बस को नियंत्रित नहीं किया होता तो बस करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर सकती थी। हादसे के बाद यात्रियों में अफरातफरी मच गई, लेकिन चालक ने उन्हें शांत किया और उन्हें बस से सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय प्रबंधक उत्तम चंद मौके पर पहुंचे और सभी यात्रियों को निगम की वोल्वो बस में सुरक्षित गंतव्य की ओर रवाना किया। बाद में क्रेन की मदद से बस को खाई की ओर से निकाला लिया। इस दौरान करीब एक घंटे के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग बंद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एचआरटीसी बैजनाथ डिपो के अधिकारी नितिश कुमार ने बताया कि हादसे के कारण बस रूट को स्थगित कर दिया गया है और मैकेनिकल स्टाफ बस की मरम्मत कर रहा है। इस मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है।

यात्री बोले- अचानक बस की दिशा बदल गई
बस में सवार यात्री सुभाष और रीना ने बताया कि अचानक किसी चीज के टूटने की आवाज आई और बस की दिशा बद गई। बस के रुकने पर दुर्घटनाग्रस्त होने का पता चला। इससे बस में सवार सभी यात्रियों चीख पुकार मच गई। कड़ी मशक्कत कर बस बाहर निकले। इसके बाद सीढ़ी लगाकर परिचालक ने बस से सामान आदि बाहर निकाला।


सवाल: बस का पट्टा 50 किमी बाद कैसे टूटा
हादसे के बाद सवाल उठ रहा है कि बैजनाथ से शिमला के लिए रवाना हुई बस का पट्टा केवल 50 किमी चलने के बाद क्यों टूट गया। इस घटना से यह स्पष्ट हो रहा है कि लंबी दूरी के रूट पर बसों की समुचित जांच पड़ताल की आवश्यकता है। इससे पहले भी लंबी दूरी के रूटों पर खस्ताहाल बसें एचआरटीसी की ओर से भेजी जा चुकी हैं। जिनकी स्थिति देखते ही यात्री भी परेशान हो जाते हैं।

दुर्घटनाग्रस्त बस से सीढ़ी लगाकर सामान उतारता परिचालक। -स्रोत : जागरूक पाठक

दुर्घटनाग्रस्त बस से सीढ़ी लगाकर सामान उतारता परिचालक। -स्रोत : जागरूक पाठक

दुर्घटनाग्रस्त बस से सीढ़ी लगाकर सामान उतारता परिचालक। -स्रोत : जागरूक पाठक

दुर्घटनाग्रस्त बस से सीढ़ी लगाकर सामान उतारता परिचालक। -स्रोत : जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed